फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   samajvadi pension

समाजवादी पेंशन में बढ़ गए 1,360 लाभार्थी

Sun, 30 Aug 2015 11:02 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Sun, 30 Aug 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
ललितपुर। नगरीय सीमा में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली 1,360 महिलाओं को समाजवादी पेंशन से जोड़ा जाएगा। इससे अब नगर में 3,429 के स्थान पर 4,789 लोगों को समाजवादी पेंशन का लाभ मिलेगा। हालांकि, इसके लिए नए फार्म नहीं भरे जाएंगे, बल्कि पुराने फार्म में से गरीबों को चयनित कर लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन



 
छब्बीस वार्डों वाली नगर पालिका का तेजी से विस्तार हो रहा है। मुहल्ला नेहरू नगर, देवगढ़ रोड, पटेल नगर, झांसी रोड, राजघाट रोड, गांधीनगर, आजादपुरा द्वितीय एवं तृतीय, रावतयाना, शांतिनगर आदि में अन्य मुहल्लों के सापेक्ष भवनों की संख्या में वृद्धि हो रही है। तेजी से हो रहे शहरीकरण के कारण नगर पालिका की जिम्मेदारियों में इजाफा हो रहा है। नगर के अधिकांश मुहल्लों में बड़ी संख्या में गरीब लोग निवास करते हैं, जिनके कच्चे मकान हैं और वह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। शासन की ओर से ऐसे गरीबों को समाजवादी पेंशन योजना का लाभ दिया जा रहा है। शुरुआत में विधवा, विकलांग और वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों को छोड़कर, जो व्यक्ति गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं उनको लाभ दिलाने की बात कही गई थी। साथ ही पक्का मकान न हो, चार या दो पहिया वाहन न हो, सरकारी कर्मचारी व एनजीओ की सेवा में कार्यरत न हो, ऐसी महिलाओं को 500 रुपये प्रतिमाह पेंशन के रूप में धनराशि दिलाई दी जा रही है।
विज्ञापन




नगर पालिका ने सर्वे करके 8,664 पात्रों की सूची समाज कल्याण विभाग को सौंप दी थी, लेकिन बाद लक्ष्य मात्र 4,573 निर्धारित किया गया। कुछ दिनों बाद इस लक्ष्य में से 1,144 लोगों को और कम कर दिया गया, जिससे समाजवादी पेंशन का लक्ष्य घटकर 3,429 रह गया था। लक्ष्य कम होने से नगर पालिका के सामने भी पात्रों को छांटने में पसीने छूट गए। 3,429 महिलाओं के खातों में समाजवादी पेंशन पहुंचनी शुरू हो गई है। लेकिन, अब शासन की ओर से 1,360 पात्रों को समाजवादी पेंशन देने का लक्ष्य और बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस लक्ष्य में नई शर्तों को जोड़ा गया है, जिसमें हाथ से मैला ढोने वाले, 40 प्रतिशत विकलांग, दैनिक मजदूरी और एचआईवी ग्रसित को प्राथमिकता दिए जाने की बात की गई। लक्ष्य बढ़ने से नगर के कुल 4,789 पात्रों को समाजवादी पेंशन का लाभ दिया जाएगा। हालांकि, इसके लिए नए फार्म नहीं भरे जाएंगे, बल्कि पुराने फार्मों के आधार पर ही सूची के अनुसार पात्रों को चुना जाएगा।



चक्कर लगा रहीं महिलाएं
समाजवादी पेंशन के लिए कई बार नगर पालिका कर्मियों ने गरीबों के घर दस्तक दी। अब 1,360 पात्रों का नया लक्ष्य बढ़ने से फिर से दस्तक दी जा रही है। गरीब महिलाओं को इसकी जानकारी होते ही वह अपना नाम जुड़वाने के लिए नगर पालिका के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन लक्ष्य कम होने के कारण बड़ी संख्या में महिलाओं को लाभ नहीं मिल पा रहा है। स्थिति यह है कि नगर में गरीबों के लिए अभी लक्ष्य को और बढ़ाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed