फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Salaries of staff of 33 schools released as attendance of students improved

Lalitpur News: छात्रों की उपस्थिति सुधरते ही जारी हुआ 33 विद्यालयों के स्टाफ का वेतन

Fri, 19 Jan 2024 03:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Salaries of staff of 33 schools released as attendance of students improved
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कम होने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने तीन दर्जन से अधिक विद्यालयों के शिक्षण स्टाफ का अवरुद्ध किया वेतन अब जारी करने का आदेश दिया है।
जिले में कई विद्यालय ऐसे थे, जिनमें छात्र-छात्राओं की उपस्थिति काफी कम थी। इससे सीएम डैशबोर्ड पर रैंकिंग सही नहीं आ रही थी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिकेश यादव ने 50 फीसदी से कम उपस्थिति वाले करीब 33 विद्यालयों के शैक्षणिक स्टाफ का वेतन अवरुद्ध कर दिया था। इसके बाद इन विद्यालयों के शैक्षणिक स्टाफ ने अपने क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं के घर जाकर अभिभावकों से बातचीत की और बच्चों को नियमित भेजने की बात कही। साथ ही स्कूल आने वाले बच्चों की उपस्थिति प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करना शुरू कर दिया। बीएसए ने हाल में उन विद्यालयों की समीक्षा की तो पाया कि छात्रों की उपस्थिति 60 फीसदी से अधिक हो गई है। इस पर उन्होंने इन सभी विद्यालयों के शैक्षणिक स्टाफ का वेतन आहरित करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

--------
छात्रों की उपस्थिति कम होने पर 33 विद्यालयों के शैक्षणिक स्टाफ का वेतन अवरुद्ध कर दिया था। अब इन सभी विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति 60 फीसदी से अधिक हो गई है। ऐसे में इन विद्यालयों के शैक्षणिक स्टाफ का वेतन आहरित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिकेश यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed