{"_id":"65c284357d078bfe550583fa","slug":"safety-signs-being-installed-on-national-highway-44-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-109967-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: नेशनल हाईवे 44 पर सुरक्षा के लिए लगाए जा रहे संकेतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: नेशनल हाईवे 44 पर सुरक्षा के लिए लगाए जा रहे संकेतक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। झांसी-सागर नेशनल हाईवे 44 पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए संकेतक लगाए जा रहे हैं। वहीं, डिवाइडरों के बीच से निकले रास्ते (टर्निंग प्वाइंट) पर पीला संकेतक लगाया गया है, जो सौर ऊर्जा से चल रहा है।
नेशनल हाईवे पर जगह-जगह सुरक्षा के मानकों की अनदेखी की गई है। यही कारण रहा कि दुर्घटनाओं में कमी नहीं आ सकी। अब देर से सही लेकिन एनएचएआई ने सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाया है। अंधे मोड़ पर, टर्निंग प्वाइंट पर संकेतक बोर्ड लगाया जाना शुरू हो गया है। बोर्ड लगने से चालकों को काफी राहत मिलेगी। तीखे मोड़ से पहले बोर्ड देखकर दुर्घटनाओं से बच सकेंगे। साथ ही रिफ्लेक्टर भी लगाए जा रहे हैं, इससे चालकों को वाहन चलाने में सुविधा होगी।
-- -
वर्जन
नेशनल हाईवे 44 पर अंधे मोड़ एवं टर्निंग प्वाइंट पर संकेतक लगाए जा रहे हैं। रिफ्लेक्टर भी जल्द लगाए जाएंगे। हाईवे पर अन्य कमियों को भी दूर किया जाएगा। इससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी। -सुनील जैन, परियोजना निदेशक, एनएचएआई

06जेएनडी19: लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए। विज्ञप्ति।
विज्ञापन