फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   sadko pr lga jaam

तमाम प्रयासों के बाद भी नहीं हटा नगर का अतिक्रमण

Sat, 06 Oct 2018 01:47 AM IST
amarujala
amarujala Updated Sat, 06 Oct 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
sadko pr lga jaam
jam, lalitpur news - फोटो : amar ujala, lalitpur news
कसबा में जहां नगर के प्रमुख मार्ग पर नवीन सीसी रोड डालने का कार्य कार्यदायी संस्था द्वारा किया जा रहा है। वहीं, सड़क किनारे अवैध रूप से कब्जा जमाये बैठे फुटपाथी दुकानदार व हाथ ठेला वाले अतिक्रमण फैलाकर नगर में जाम के हालात बनाए हुए हैं। इस कारण सुबह से देर रात तक मुख्य बाजार में एक ओर से ही वाहनों की आवाजाही होने के कारण जाम लगा रहता है। तमाम प्रयासों व अभियान चलाने के बाद भी प्रशासन नगर को अतिक्रमण मुक्त करने में नाकाम रहा ।
विज्ञापन


गौरतलब है कि नगर में प्रशासन ने जहां अतिक्रमण हटाने के लिए मोहलत दी, तो वही सुविधा अधिकार बन गई। परिणाम यह हुआ कि जिन्होंने मोहलत ली थी, वह अब भी डटे हैं और जिसे प्रशासन ने सख्ती से हटाया वही हट गए हैं। नगर के तहसील के सामने से लेकर बानपुर चौराहा तक पूरा नगर अतिक्रमणकारियों द्वारा अव्यवस्थित कर दिया गया है, जिससे जिसे जो मर्जी चाहे वहां और जहां तक चाहे वहां तक दुकान फैलाने में कोई संकोच या झिझक नहीं करते। इसे स्थानीय प्रशासन हर रोज देख भी रहा है, लेकिन न तो अतिक्रमणकारियों के ऊपर कोई ठोस कार्रवाई हो रही है और न ही इन्हें हटाने में सख्त रुख दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके चलते पूरा नगर अतिक्रमण की चपेट में है, जब भी अतिक्रमण हटाने को अभियान चलाया गया तो अधिकारियों से मेल मिलाप तो कही नेतागीरी और राजनीति अतिक्रमण हटाने में बाधक बनी रही। इसके चलते महरौनी कस्बा अतिक्रमण मुक्त नहीं हो सका, जो कस्बा की सुंदरता व स्वच्छता पर काला धब्बा बना हुआ है, लेकिन ऐसे अतिक्रमणकारियों को जो तमाम वादे और भरपूर समय देने व नगर पंचायत के द्वारा एक निश्चित स्थान सुनिश्चित करने के बाद भी अतिक्रमणकारी नहीं हट रहे हैं। उन्हें कैसे हटाना है वह प्रशासन बखूबी जानता है, लेकिन फिर भी अनदेखी कर रहा है। इसका खामियाजा आमजन भुगतकर जाम में फंसा प्रशासन को कोसता नजर आ रहा है, फिर भी अतिक्रमणकारी प्रशासन को मुंह चिढ़ाकर अपना आधिपत्य जमाए सड़क किनारे डटे बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed