फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Sadhumal School excels in Sanskrit competitions.

Lalitpur News: संस्कृत प्रतियोगिताओं में साढूमल विद्यालय रहा अव्वल

Sat, 05 Sep 2026 02:12 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sat, 05 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Sadhumal School excels in Sanskrit competitions.
ललितपुर। गीत गायन एवं संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में श्री महावीर दिगंबर जैन संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, साढूमल के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में 25 से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच कक्षा आठ की छात्राएं कंचन कुशवाहा, विनीता कुशवाहा एवं खुशबू कुशवाहा ने गीत गायन प्रतियोगिता में शानदार प्रस्तुति दी। इसमें कंचन कुशवाहा ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कक्षा 10 के चंद्रशेखर, मंजरी एवं काजल ने प्रतिभाग कर अपने संस्कृत ज्ञान एवं प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिषेक जैन शास्त्री एवं संस्कृत शिक्षक शीलचंद्र जैन के मार्गदर्शन एवं विद्यार्थियों के निरंतर अभ्यास का परिणाम यह शानदार उपलब्धि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed