फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   sadbhavna diwas celebrated

लोगों में हिंसा की प्रवृत्ति दूर हो और दया भाव का विकसित हो

Sat, 21 Aug 2021 12:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
sadbhavna diwas celebrated
सद्वभावना दिवस पर शपथ दिलाते पुलिस अधीक्षक - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का जन्मदिवस शुक्रवार को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। कलक्ट्रेट व पुलिस लाइन में आयोजित सद्भावना प्रतिज्ञा समारोह में अफसरों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि सद्भावना दिवस मनाने का विचार सभी धर्म, भाषा और क्षेत्र के लोगों के मध्य राष्ट्रीय एकीकरण व सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देना है। उन्होंने सद्भावना दिवस के उद्देश्य की जानकारी देते हुए कहा कि लोगों में हिंसा की प्रवृत्ति दूर हो, दया भाव का विकास हो, इसलिए सद्भावना प्रतिज्ञा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना भारतवासियों की भावनात्मक एकता व सद्भाव के लिए काम करने एवं हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद, बातचीत व संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने के लिए भी शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सीडीओ अनिल कुमार पांडेय, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) अनिल कुमार मिश्र, एडीएम नमामि गंगे लवकुश त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. जीपी शुक्ला, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी समर सिंह, जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. जेएस बख्शी, जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इधर, पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक ने पुलिस लाइन परिसर में मौजूद पुलिस कर्मियों को सद्भावना दिवस प्रतिज्ञा की शपथ दिलाई। उन्होंने शपथ के दौरान अपने वक्तव्य में सभी को जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म या भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों को भावनात्मक एकता और सद्भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, जिले के सभी कार्यालयों में अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सद्भावना की प्रतिज्ञा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed