{"_id":"5ecd5edb8ebc3e907f18be7d","slug":"sacks-crisis-lalitpur-news-jhs167611661","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारदाने की समस्या से छुटकारा दिलाएंगे राशन के बोरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारदाने की समस्या से छुटकारा दिलाएंगे राशन के बोरे
विज्ञापन
अमरपुर गल्ला मंडी कें गेहूं क्रय केंद्र पर खुले में रखी गेहूं की बोरी
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। अब गेहूं खरीद केंद्रों पर राशन के बोरों में गेहूं की खरीद की जाएगी। विभागीय अफसरों ने बारदाने की समस्या से निपटने के लिए राशन के बोरे एकत्रित करने शुरू कर दिए हैं। विभाग ने अभी तक 48,000 बोरों का इंतजाम कर लिया है, जिसे समस्याग्रस्त केंद्रों पर पहुंचाया जा रहा है।
जिले में करीब एक सैकड़ा गेहूं क्रय केंद्र संचालित हो रहे हैं। इनके संचालन में वारदाने की कमी आड़े आ रही है। आए दिन किसी न किसी केंद्र पर वारदाना कम पड़ जाता है। विपणन विभाग ने इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए राशन के बोरों में खरीद करने का निर्णय लिया है। इसके तहत कोटेदार की दुकानों पर वितरण के उपरांत खाली हो रहे बोरे एकत्रित किए जा रहे हैं। विभागीय अफसरों ने अभी तक 48,000 बोरे कोटेदारों से जुटाए हैं। अब इन बोरों को उन केंद्रों पर भेजा जा रहा है, जहां पर वारदाने की कमी पड़ गई है। इस समय जनपद के एक दर्जन केंद्रों पर वारदाने की कमी के चलते खरीद प्रभावित हो गई है, जिससे किसानों को कई दिनों तक उपज की तुलाई कराने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। लगभग 70 गेहूं खरीद केंद्रों पर ही गेहूं की खरीद हो पा रही है। अब राशन के बोरों की उपलब्धता से खरीद में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, कुछ अफसरों का मानना है कि राशन के बोरे उपलब्ध होने से खरीद को लंबे समय तक नहीं खींचा जा सकता है। खरीद में वारदाने बड़ी संख्या में जरूरत पड़ती है, उतनी संख्या में राशन के बोरे उपलब्ध होना मुश्किल प्रतीत होते हैं।
जनपद के करीब एक दर्जन केंद्रों पर बारदाने की कमी हो गई है। इस संबंध में जिला खाद्य विपणन अधिकारी से वार्ता की गई है। उन्होंने बताया कि वारदाना उपलब्ध होने में कुछ समय लग सकता है।
विज्ञापन
- रमेश कुमार गुप्ता, सहायक निबंधक सहकारिता
कोटेदारों से राशन के खाली बोरे प्राप्त किए गए हैं। अब तक प्राप्त हुए 48,000 खाली बोरों को केेंद्रों पर पहुंचाने की कार्रवाई की जा रही है।
- राकेश कुमार त्रिपाठी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी