{"_id":"62e58dd1b6da8900cb61fd3e","slug":"ruckus-over-removal-of-dhaba-in-lalitpur-ex-pradhan-burnt-to-death-lalitpur-news-jhs2258278159","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललितपुर में ढाबा हटाने को लेकर बवाल, पूर्व प्रधान की जलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ललितपुर में ढाबा हटाने को लेकर बवाल, पूर्व प्रधान की जलकर मौत
विज्ञापन
ललितपुर। शनिवार की दोपहर ग्राम अमरपुर में हाईवे किनारे स्थित भारत एक्सप्लोसिव फैक्टरी की जमीन से पूर्व प्रधान के ढाबे का कब्जा हटाने के दौरान बवाल हो गया। आसपास के ग्रामीण उस वक्त भड़क गए जब ढाबा संचालक पूर्व प्रधान आग की लपटों में घिरा नजर आया। फैक्टरी के अफसरों पर प्रधान को जलाने के आरोप गूंजने लगे। झांसी मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान पूर्व प्रधान की मौत हो गई। जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को लगी तो हाईवे जाम कर दिया। इतना ही नहीं फैक्टरी के अफसरों को खदेड़ दिया और उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। कुछ ही देर में भारी पुलिस बल मौके पर पहूुंच गया। इस मामले में भारत एक्सप्लोसिव फैक्टरी के दो कर्मचारी और पांच अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
ग्राम अमरपुर में हाईवे किनारे यूपीएसआईडीसी की जमीन पर विस्फोटक बनाने वाली भारत एक्सप्लोसिव फैक्टरी है। फैक्टरी के निकट पूर्व प्रधान भैय्यन यादव ने अपनी जमीन पर ढाबा खोल रखा है। पिछले दिनों फैक्टरी के अधिकारी ने एसडीएम सदर मोहम्मद आवेश को पत्र देकर आरोप लगाया था कि पूर्व प्रधान ने फैक्टरी की कुछ जमीन पर कब्जा जमा लिया है। उन्होंने जमीन खाली कराने के लिए पुलिस बल मांगा था। शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे फैक्टरी के अधिकारी, कर्मचारी पुलिस कर्मियों के साथ कब्जा हटवाने के लिए मौके पर पहुंचे। वहां फैक्टरी के कर्मचारियों का ढाबा संचालक से विवाद हो गया। हालात उस वक्त बिगड़े जब अचानक पूर्व प्रधान भैय्यन यादव आग की लपटों में घिरे नजर आए। पूर्व प्रधान को देखकर लोगों ने शोर मचा दिया। आनन फानन आग बुझाकर झुलसे पूर्व प्रधान को अस्पताल भेजा गया। झांसी मेडिकल कॉलेज में उनकी मौत हो गई। पूर्व प्रधान के परिवार वालों का आरोप है कि फैक्टरी के लोगों ने ही आग लगाई थी। इस मामले में पूर्व प्रधान के भतीजे कल्याण सिंह ने फैक्टरी के कर्मचारी सुनील जैन, वाईसी उपाध्याय समेत 7 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया है।
मैनेजर ने प्रार्थना पत्र देकर फैक्टरी की कुछ जमीन पर ढाबा संचालक के कब्जा करने का जिक्र करते हुए उसे हटवाने के लिए पुलिस बल मांगा था जिसे उपलब्ध करा दिया गया। अतिक्रमण हटाने को लेकर फैक्टरी कर्मचारियों का ढाबा संचालक से विवाद हुआ था।- मोहम्मद आवेश, एसडीएम सदर
विज्ञापन
ग्राम अमरपुर में फैक्टरी के लोग अतिक्रमण को हटाने के लिए आए थे। ढाबा संचालक ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाई है। उसकी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई है। इस मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।-अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक।
--------