फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   RTE: 1800 children have applied so far in the first phase

आरटीई : प्रथम चरण में अब तक 1800 बच्चों ने किए आवेदन

Sun, 15 Feb 2026 01:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
RTE: 1800 children have applied so far in the first phase
16 फरवरी तक होंगे आवेदन, 18 को विद्यालय आंवटन के लिए होगी लॉटरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में बच्चों के प्रवेश के लिए अब तक 1800 आवेदन पोर्टल पर आ चुके हैं। प्रथम चरण के लिए आवेदन की प्रक्रिया 2 फरवरी से शुरू हुई थी। 16 फरवरी तक आवेदन किए जाएंगे।
आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम के निजी विद्यालयों में प्रवेश दिलाने के लिए निशुल्क व अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत पहली कक्षा की 25 फीसदी सीटें आरक्षित रहती हैं। इसके लिए सरकार निजी विद्यालयों को प्रतिपूर्ति के रूप में प्रति बच्चा निर्धारित धनराशि हर माह देती है।
विज्ञापन

प्रतिवर्ष बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से गरीब परिवार के बच्चों को आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जाता है। इस बार यह प्रक्रिया दो फरवरी से शुरू हुई। इसके तहत पात्रता रखने वाले बच्चों ने आवेदन करना शुरू किया। आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने के 12 दिन बाद पहले चरण के लिए जनपद में करीब 1800 छात्रों ने आवेदन किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, आवेदन करने के लिए अभी दो दिन और बचे हुए हैं। इससे इसकी संख्या में अभी और बढ़ोतरी होगी। डीसी सामुदायिक सहभागिता प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम चरण के लिए 16 फरवरी तक आवेदन किया जाना है। इनकी जांच पड़ताल और सत्यापन होने के बाद आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है।


तीन चरणों में होगी प्रक्रिया

चरण - आवेदन की तिथि - लॉटरी की तिथि - नामांकन

प्रथम - 2 से 16 फरवरी - 18 फरवरी - 20 फरवरी

द्वितीय - 21 फरवरी से 7 मार्च - 9 मार्च - 11 मार्च

तृतीय - 12 से 25 मार्च - 27 मार्च - 29 मार्च



आवेदन करते समय रखें इनका ध्यान
आवेदन में जो बैंक खाता लगेगा, वह आधार से युक्त होना चाहिए
ऑनलाइन आवेदन करते समय पूरी डिटेल अंग्रेजी के कैपिटल अक्षरों में भरें
दस्तावेज का मिलान करने के बाद ही आवेदन में जानकारी भरें

आवेदन के दौरान दस्तावेज की फोटोकापी लगाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed