{"_id":"6adfa77d9e042bbc2d01f94a","slug":"rs-146-crore-to-be-spent-on-safety-works-on-the-deogarh-tikamgarh-road-lalitpur-news-c-131-1-ltp1029-165764-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: देवगढ़-टीकमगढ़ मार्ग पर सुरक्षा कार्यों में खर्च होंगे 1.46 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: देवगढ़-टीकमगढ़ मार्ग पर सुरक्षा कार्यों में खर्च होंगे 1.46 करोड़
विज्ञापन
ललितपुर। देवगढ़ से टीकमगढ़ तक जाने वाले अंतरराज्यीय मार्ग पर सड़क सुरक्षा के मानक पूरे किए जाएंगे। इसके लिए 1.46 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने कार्य शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है।
यह 7.5 मीटर चौड़ा मार्ग ललितपुर होते हुए मध्य प्रदेश की टीकमगढ़ सीमा तक जाता है। इस मार्ग पर वाहनों की लगातार आवाजाही से यातायात का दबाव रहता है। मार्ग किनारे वेयरहाउस, चौराहे और कस्बों के कारण भारी वाहन खड़े रहते हैं। इससे अन्य वाहनों को निकलने में परेशानी होती है और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। कई स्थानों पर संकेतक बोर्ड और सेंटर लाइन नहीं होने से चालकों को मोड़ की जानकारी नहीं मिलती। इससे सुरक्षित आवागमन प्रभावित होता है।
सुरक्षात्मक कार्य और लाभ
इन समस्याओं को दूर करने के लिए विभाग ने प्रस्ताव भेजा था, जिसे स्वीकृति मिल गई है। अब कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद ले-बाई मार्ग, संकेतक बोर्ड और अन्य सुरक्षा कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों से वाहन चालकों को मार्ग की स्थिति और संभावित खतरों की जानकारी समय पर मिलेगी। इससे भारी वाहनों की आवाजाही सुगम होगी और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी।
विज्ञापन
-- -
देवगढ़ ललितपुर टीकमगढ़ मार्ग में सुरक्षात्मक कार्य जल्द ही शुरू कराया जाएगा। इससे मार्ग पर भारी वाहनों को खड़े होने के लिए निश्चित स्थान मिलेगा।
- राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग