फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   rock star beat gagna jiria club

फाइनल मुकाबले में महामाई मैया रॉकस्टार ने गंगा झिरिया क्रिकेट क्लब को हराया

Sat, 30 Jan 2021 02:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
rock star beat gagna jiria club
शील्ड के साथ विजेता खिलाड़ी। - फोटो : LALITPUR
पुलवारा/बार। कस्बा बार में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति में चल रहे बार प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में महामाई मैया रॉकस्टार ने गंगा झिरिया क्रिकेट क्लब को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुधीर सिंह गौर, श्रम सेवायोजन मंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एवं पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश सिंह लोधी ने फीता काटकर मैच शुरू कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार को महामाई मैया रॉकस्टार एवं गंगा झिरिया क्रिकेट क्लब के मध्य खेले गए फाइनल मुकाबले में महामाई मैया रॉकस्टार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। कप्तान रोहित यादव की शानदार शतकीय पारी के बलबूते महामाई मैया रॉकस्टार ने निर्धारित 16 ओवरों में 188 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरा गंगा झरिया क्रिकेट क्लब 14 रन से फाइनल मुकाबला हार गया। गंगा झिरिया की तरफ से बल्लेबाज नन्नी प्रयागराज 49 रन, युवराज बुंदेला 33 रन, आकाश प्रयागराज 28 रन एवं अभि बुंदेला के 24 रन के बलबूते गंगा झरिया 16 ओवर में 174 रन ही बना पाई। मुख्य अतिथियों द्वारा टूर्नामेंट की विजेता टीम को बजाज पल्सर मोटरसाइकिल एवं उपविजेता टीम को इलेक्ट्रिक स्कूटी प्रदान की गई। मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब नन्नी प्रयागराज को दिया गया। बेस्ट बल्लेबाज एवं बेस्ट गेंदबाज का पुरस्कार भी नन्नी प्रयागराज को मिला। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार महामाई मैया रॉकस्टार के कप्तान रोहित यादव को दिया गया। टूर्नामेंट के आयोजक भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह सिसोदिया एवं बार प्रीमियर लीग अध्यक्ष गोपाल सिंह चौहान गुड्डे राजा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। रणवीर राजा, केपी राजा लड़वारी, हन्नू कुशवाहा, वीर सिंह राजपूत, आशीष सेठ,शिवम मिश्रा, अनिल लोधी, हेमेंद्र राजा, सत्येंद्र राजा, झुन्नू सेठ, राहुल जैन, शेवेंद्र राजा, राहुल मिश्रा, भूपेंद्र सिंह चौहान, रामजी सहाय नायक, देवी सिंह बुंदेला, राहुल यदुवंशी, रामलखन यादव, सिद्धार्थ राजा, कमलेश पुरोहित, बृजनंदन प्रजापति का सहयोग रहा।

विजेताओं को शील्ड प्रदान करते अतिथिगण।

विजेताओं को शील्ड प्रदान करते अतिथिगण।- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed