फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Roadways Depot: Load will increase by 3.77 lakh for charging station...

रोडवेज डिपो : चार्जिंग स्टेशन के लिए 3.77 लाख से बढ़ेगा लोड

Wed, 30 Apr 2025 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Roadways Depot: Load will increase by 3.77 lakh for charging station...
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। रोडवेज डिपो से जल्द ही इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। परिवहन निगम ने बसों को चार्ज करने के लिए 120 केवी का लोड बढ़ाए जाने के लिए आवेदन किया था। इसका सर्वे कर 3.77 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाया था। परिवहन निगम ने एस्टीमेट की स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेज दिया है।
जनपद में यातायात व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। बीते दिनों जिला परिवहन समिति की सहमति के बाद जिलाधिकारी ने 14 रूट पर परमिट की संस्तुति कर दी थी। इस पर क्षेत्रीय परिवहन समिति की बैठक में परमिट को स्वीकृति दे दी है। अब विभाग ने इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की प्रक्रिया तेज कर दी है।
विज्ञापन

फरवरी में विद्युत विभाग में लोड बढ़ाए जाने के लिए आवेदन किया था। अब विद्युत विभाग ने सर्वे पूर्ण कर एस्टीमेट तैयार कर लिया है। 3.77 लाख रुपये से 120 केवी का लोड बढ़ाया जाना है। एस्टीमेट राशि की स्वीकृति के लिए रोडवेज के अधिकारियों ने मुख्यालय भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि स्वीकृति मिलने के बाद विद्युत विभाग द्वारा लोड बढ़ा दिया जाएगा। इसके साथ ही चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जाएगा। इससे झांसी-ललितपुर रूट पर 16 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ललितपुर डिपो में इलेक्ट्रिक बसों के चार्जिंग के लिए विद्युत का लोड बढ़ना था। एस्टीमेट विद्युत विभाग ने उपलब्ध करा दिया है। मुख्यालय से स्वीकृति मिलने पर लोड बढ़वाने व चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जाएगा।
-संतोष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed