फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Roads turn into potholes, difficult to walk

सड़कें गड्ढों में तब्दील, पैदल निकलना तक मुश्किल

Tue, 04 Jan 2022 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Roads turn into potholes, difficult to walk
बस स्टैंड मार्ग के फुटपाथ पर लगी दुकानें - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। मोहल्ला आजादपुरा द्वितीय वार्ड नंबर 17 में गलियों की सड़क खस्ताहाल है। यहां पर सड़कें मरम्मत के अभाव में जर्जर हो गईं हैं।
विज्ञापन

तुवन से आजादपुरा केे जाने वाली प्रमुख सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। इससे वाहन ही नहीं पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। नालियां भी क्षतिग्रस्त होने से गलियों में पानी जमा हो रहा है। हैंडपंप भी खराब पड़े हैं। ऐसे में आपूर्ति बाधित होने पर पेयजल का संकट गहरा जाता है। इसके बाद भी जिम्मेदार उदासीन बने हुए हैं।
नगर पालिका परिषद के जिम्मेदारों की उदासीनता का खामियाजा वार्ड वासियों को असुविधाओं का सामना कर भुगतना पड़ रहा है। यहां पर अधिकांश मोहल्ला/वार्डों सड़कों का अभाव है। मरम्मत न होने से क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। अब इन सड़कों पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना तक दूभर हो गया है। वहीं सड़के साथ नालियों की भी हालत किसी से छिपी नहीं हैं। रास्ते में पानी जमा हो रहा है। इससे गली कीचड़ में तब्दील हो गईं हैं। वार्डों में हैंडपंप भी खराब पड़े हैं। ऐसी ही स्थिति आजादपुरा द्वितीय वार्ड नंबर 17 की बनी हुई है।
विज्ञापन

तुवन चौराहा से गोविंद सागर बांध की बायीं नहर से आजादपुरा जाने वाला प्रमुख मार्ग है। जहां से प्रतिदिन लगभग हजारों की संख्या में लोगों की आवाजाही होती है, लेकिन शुरूआत में मोड़ से ही सड़क गड्ढायुक्त हो गई है। कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। भरतपुरा हाउस के पास लीकेज से सड़क पर पानी फैल रहा है। गड्ढायुक्त सड़क होने से कीचड़ में बदल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला में तुवन विहार कॉलोनी में सीसी सड़क ऊंची डाल दी है। भरतपुरा हाउस से आगे की नहर के दूसरे ओर की गली में नाली के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। दूषित पानी रास्ते में जमा हो रहा है।
आजादपुरा से होकर डेम कॉलौनी जाने के लिए नहर से होकर जाते हैं, लेकिन सड़क की हालत खराब है। सिंचाई विभाग की सीमा से रास्ता कच्चा है। बारिश होने से गड्ढों में बदली सड़क में सुधार नहीं हो पा रहा है। चार पहिया वाहनों की निकासी नहीं होना बंद हो गई है। दो पहिया वाहनों की निकासी में भी हिचकोले खाकर निकलना पड़ रहा है।

गली में जमा पानी की निकासी के लिए अधिकारियों को प्रार्थनापत्र दिए, लेकिन निकासी नहीं हुई है।
अमित पुरोहित
तुवन विहार कॉलोनी में ऊंची सड़क डलने से नाली के पानी की निकासी बंद होने से रास्ते में जमा है।
अमन पांडेय
अभी तो पानी कम है, लेकिन पानी की मात्रा बढ़ रही है। जल्द ही पूरे रास्ते में जलभराव हो जाएगा।
अमन पांडेय
मोहल्ला में गली में जमा पानी की निकासी को अधिकारियों को पत्र दिए, लेकिन निराकरण नहीं हो सका। सड़कों की हालत खराब है। बोर्ड में स्वीकृत हैं, लेकिन टेंडर न होने से कार्य शुरू नहीं हो पा रहे हैं। हैंडपंप भी खराब है।
जगभान कुशवाहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed