फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   road will be taal

सड़क पर भरे ताल, जनता बेहाल

Wed, 09 Aug 2017 12:57 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Wed, 09 Aug 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
road will be taal
प्रशासन - फोटो : amar ujala
शहर के वार्ड नंबर छह मुहल्ला नेहरू नगर से जुगपुरा की ओर जाने वाले मुख्य संपर्क मार्ग की हालत बदतर हो गई है। मार्ग पर हो चुके बड़े-बड़े गड्ढों में बरसात के कारण कीचड़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जगह-जगह छोटे-छोटे ताल से भरे हुए हैं। इसी मार्ग पर नेहरू युवा केंद्र व इंटर कॉलेज भी है, आने-जाने वाले लोगों व छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी हो रही है।  
विज्ञापन



देवगढ़ रेलवे क्रासिंग के पास से जुगपुरा की ओर जाने वाला मार्ग मुहल्ला नेहरू नगर से होते हुए जाता है। इस मार्ग पर नेहरू नगर के लगभग तीन सौ से अधिक मकान बने हुए हैं। इन परिवार के साथ-साथ हर रोज सैकड़ों छात्र-छात्राओं का भी इसी मार्ग से निकलना होता है, क्योंकि इसी मार्ग पर एक निजी इंटर कॉलेज व नेहरू युवा केंद्र भी स्थित है। वर्तमान में यह मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है। इस जगह पक्की सड़क का तो नामोनिशान तक गायब हो चुका है। उखड़कर मिट्टी में तब्दील हो चुका यह मार्ग हाल ही में हुई मामूली बारिश की वजह से कीचड़ से भर गया है। इसके अलावा इन गड्ढों में भरे पानी के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों द्वारा अनेकों बार मांग की गई है, लेकिन अब तक मार्ग का निर्माण नहीं हो सका है। लोग इस मार्ग से निकलने में हाय तोबा कर रहे हैं, लेकिन अन्य रास्ता नहीं होने के कारण मजबूरन लोगों को इसी मार्ग से निकलना पड़ रहा है।  
विज्ञापन


स्कूली बच्चों को होती समस्या
वैसे तो कीचड़ में तब्दील हो चुके इस मार्ग से गुजरने में सभी को परेशानी होती है, लेकिन सबसे अधिक समस्या स्कूल आने-जाने वाले बच्चों और महिलाओं व वृद्धों को होती है। यदि थोड़ी बहुत भी बारिश हो जाती है तो यहां से पैदल निकालना दुश्वार हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विक्रम यादव, स्थानीय निवासी।

कई बार उठाई गई सुधार के लिए मांग
इस सड़क की दुर्दशा को सुधरवाने के लिए मुहल्लेवासियों के द्वारा अनेकों बार जिला प्रशासन से मांग की गई है, लेकिन हालात सुधरने की जगह और भी बदतर होते जा रहे हैं। इस सड़क का निर्माण आखिरी बार कब हुआ था, अब तो यह भी याद नहीं है।
- संजय सिंह उर्फ पिंटू, स्थानीय निवासी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed