फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   road still incompleted since 70 years

आजादी के सात दशक बाद भी गांव तक नहीं बन पाई सड़क

Fri, 04 Sep 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
road still incompleted since 70 years
ग्राम लडवारी के मजरा नीमखेरा की कच्ची सड़क - फोटो : LALITPUR
पुुुलवारा / ललितपुर। देश को आजाद हुए सात दशक बीत चुके हैं। देश डिजिटल इंडिया की तरफ बढ़ रहा है। पर, कुछ क्षेत्र ऐसे हैं, जहां आज भी विकास की किरण नहीं पहुंची है। । ऐसा ही हाल ब्लॉक बार अंतर्गत ग्राम लड़वारी के मजरा नीमखेरा का हैं। जहां आजादी के सात दशक बीतने के बाद भी आज तक गांव तक पहुंचने के लिए सड़क नहीं बनी है।
विज्ञापन

गांव में सड़क न होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि इस गांव की दूरी ब्लॉक मुख्यालय से मात्र 5 किलोमीटर है। गांव में बीमार पड़ने पर लोग पीड़ित को चारपाई पर लादकर अस्पताल ले जाते हैं। हालांकि, कुछ वर्ष पहले इस रास्ते में मौरंग बिछाने का कार्य प्रारंभ हुआ था, लेकिन वह अभी आधे रास्ते में ही बिछाई जा सकी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि हर बार चुनाव के समय नेताओं के द्वारा सड़क बनाने का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन चुनावों के बाद कोई भी नेता गांव की तरफ नहीं देखता है। लोगों ने बताया कि जिलाधिकारी से लेकर कई नेताओं और मंत्रियों को भी गांव में सड़क निर्माण के लिए आवेदन दिया। लेकिन इसके बावजूद भी आज तक प्रशासन ने गांव में सड़क निर्माण के लिए कोई कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में सड़क नहीं होने से आने-जाने में लोगों को काफी परेशानी होती है। बीमारी की हालत में मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में काफी समय लग जाता है। - कलुआ कुशवाहा
पक्की सड़क न होने के कारण बार में बच्चों को स्कूल ले जाने के लिए गांव में कोई वाहन नहीं आता है। इससे गांव से दो किलोमीटर दूर रोड तक पैदल आना पड़ता है। - चिंतामन कुशवाहा
गांव तक आने वाले रास्ते पर मौरंग बिछी होने के कारण वाहन चलाने में काफी परेशानी होती हैं। जिससे आए दिन राहगीर गिरकर चुटहिल हो जाते हैं। - भूपेंद्र सिंह

गांव में सड़क निर्माण के लिए कई बार जिलाधिकारी एवं मंत्री जी को ज्ञापन दिया। लेकिन, सड़क निर्माण के लिए अभी तक कोई पहल नहीं हुई है। - हल्कन कुशवाहा

ग्राम लड़वारी के मजरा नीमखेरा की कच्ची सड़क पर हुआ कीचड़

ग्राम लड़वारी के मजरा नीमखेरा की कच्ची सड़क पर हुआ कीचड़- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed