{"_id":"6668d5ee29193ab27607a694","slug":"road-could-not-be-constructed-even-after-four-years-of-foundation-stone-laying-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-116009-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: शिलान्यास के चार वर्ष बाद भी नहीं हो सका सड़क का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: शिलान्यास के चार वर्ष बाद भी नहीं हो सका सड़क का निर्माण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर-बार। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वर्ष 2020 में ब्लॉक बार मुख्यालय से बानपुर बस स्टैंड तक सड़क का शिलान्यास किया था। लगभग 28 किलोमीटर सड़क का निर्माण 39 करोड़ से किया जाना था, लेकिन चार वर्ष बाद भी निर्माण अधूरा है। 28 किलोमीटर की दूरी में महज 17 किलोमीटर ही सड़क बन सकी है। गड्ढों से परेशान होकर लोगों ने यहां से आवाजाही ही बंद कर दी है। अन्य मार्गों से लगभग 20 किलोमीटर का चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
ब्लॉक बार मुख्यालय स्थित बस स्टैंड से बानपुर तक लगभग 28 किलोमीटर लंबी सड़क है। इस मार्ग से लोग बानपुर व मध्यप्रदेश के जिला टीकमगढ़ आते-जाते हैं। मार्ग 15 वर्ष से बदहाल है। जगह-जगह गड्ढे होने से पूरी तरह छलनी हो गया था। सड़क निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा था। वर्ष 2020 में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने झांसी में सड़क निर्माण का शिलान्यास किया था। निर्माण भी शुरू किया गया लेकिन, चार वर्ष बाद भी सड़क अधूरी है। 28 किलोमीटर की सड़क में महज 17 किलोमीटर बार बस स्टैंड से बगलन चौराहा तक निर्माण किया गया है। शेष 11 किलोमीटर सड़क बगलन चौराहा से बानपुर तक अधूरी है। अधिकारियों का कहना है कि 28 किलोमीटर लंबी सड़क में महज 17 किलोमीटर की ही स्वीकृत मिली थी।