{"_id":"6029880e8ebc3ee9456e9f13","slug":"rinku-sharma-s-murderer-demanded-to-be-hang-lalitpur-news-jhs188569329","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिंकू शर्मा की हत्यारों को फांसी दी जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिंकू शर्मा की हत्यारों को फांसी दी जाए
विज्ञापन
बार रिंकू शर्मा के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष को ?
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार / तालबेहट (ललितपुर)। रविवार को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में रिंकू शर्मा के हत्यारों को फांसी दिए जाने और परिजनों को सरकारी नौकरी व एक करोड़ रुपये की सहायता राशि दिए जाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष को सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि भगवान श्रीराम की जन्मस्थली पर मंदिर निर्माण को लेकर समर्पण राशि के लिए विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व अन्य संगठन अभियान चला रहे हैं। इसी अभियान में लगे हिंदू संगठन के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी रिंकू शर्मा अपने भाई के साथ श्रीराम मंदिर निर्माण की निधि संग्रह कर रहा था। इसी दौरान उसके घर में घुसकर निर्ममता से हत्या कर दी गई। मांग की गई कि हत्यारों को फांसी दी जाए। परिजनों को सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जाए।
विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष विजय बहादुर बुंदेला, बजरंग दल संयोजक दीपक मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह, विकास चौबे, रामनिवास मोदी, रामप्रकाश, अवधेश गोस्वामी, केपी राजा, रविंद्र पुरोहित, शिवम मिश्रा, राहुल लोधी, आकाश चतुर्वेदी, गौरव दुबे, रूपेश गुप्ता, चंद्रपाल सिंह, आनंद मिश्रा, विशाल राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इसी तरह तालबेहट में बंजरग दल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी अनिल कुमार को सौंप कर रिंकू शर्मा के हत्यारों को फांसी देने की मांग की गई। बजरंग दल के कार्यकर्ता हनुमान गढ़ी मंदिर पर एकत्रित हुए। इसके बाद नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर पहुंचे। यहां एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने अमर शहीद अनुराग रावत की समाधि स्थल पर जाकर रिंकू शर्मा को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा।
इस मौके पर सूर्यकांत शर्मा बांसी, रंजना तिवारी, रमेश शर्मा, रविशंकर अगरिया, नरेंद्र दीक्षित, पुरुषोत्तम गंगेले, आकाश त्रिपाठी, संदेश चतुर्वेदी, संजू ग्वाला, राजकुमार झा, पूर्व त्रिपाठी, नितिन ग्वाला, अमन सिंह, पंकज योगी, राजेश प्रजापति, अमन गोस्वामी आदि प्रमुख रहे।