फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Result of Atal Residential School entrance exam declared, 45 students selected

Lalitpur News: अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, 45 विद्यार्थियों का चयन

Tue, 11 Jul 2023 12:16 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Tue, 11 Jul 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Result of Atal Residential School entrance exam declared, 45 students selected
दस जून को पीएन इंटर कॉलेज में हुई थी प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ग्राम धौर्रा में बने मंडल स्तरीय अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसमें ललितपुर, झांसी व जालौन (उरई) के पंजीकृत श्रमिकों और अनाथ हुए बच्चों को प्रवेश दिलाए जाने हेतु प्रवेश परीक्षा 10 जून को पीएन इंटर कॉलेज में आयोजित की गई थी। इसका परिणाम घोषित हो चुका है। 45 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इनमें 20 लड़की एवं 25 लड़के शामिल हैं।

सहायक श्रम आयुक्त संजय सिंह ने बताया गया कि अटल आवासीय विद्यालय ग्राम धौर्रा में बनकर तैयार है। मंडलस्तरीय यह विद्यालय नवोदय विद्यालय की तर्ज पर संचालित किया जाएगा। नवोदय विद्यालय से सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एवं अन्य शिक्षकों का चयन पूरा हो चुका है। अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा 06 से लेकर कक्षा 12 तक के छात्र/छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी। विद्यार्थियों को रहने के लिए विद्यालय परिसर में ही छात्रावास की सुविधा उपलब्ध है, आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रयोगशाला, पुस्तकालय, खेल मैदान, स्मार्टक्लास रूम, के साथ-साथ उनके विकास के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया गया है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी डीपी अग्रहरि द्वारा बताया गया कि प्रवेश परीक्षा में जनपद के कुल 45 बच्चों का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed