फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Responsible for the status of women illiteracy

महिलाओं की दशा के लिए अशिक्षा जिम्मेदार

Sun, 24 Jan 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sun, 24 Jan 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Responsible for the status of women illiteracy
ललितपुर। पहलवान गुरुदीन गर्ल्स डिग्री कालेज में राष्ट्र निर्माण और युवा जागरण अभियान का समापन हो गया। अंतिम दिन विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिलाओं की कमजोर स्थिति के लिए अशिक्षा जिम्मेदार है। उन्होंने महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा शिक्षित बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


कालेज प्रबंधक सितारा देवी ने दीप जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खेल प्रभारी किरन गोस्वामी व डा. घूमन सिंह के निर्देशन में गोला फेंक व भाला फेंक प्रतियोगिता हुई। गोला फेंक में स्वाती कुुशवाहा प्रथम, पूजा सिंह द्वितीय व मेघा ने तृतीय स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो में रोशनी यादव प्रथम, रुकमन राजपूत द्वितीय व विनीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


भाला फेंक में रितु झा प्रथम, स्वाती द्वितीय व अर्चना सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। तेरह दिवसीय प्रतियोगिता के समापन पर  कालेज संस्थापक पारसनाथ यादव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा के तीन सोपान कक्षा, मंच और मैदान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. पूरन सिंह निरंजन ने कहा कि जिले का प्रथम ऐसा महाविद्यालय है, जिसमें केवल छात्राएं पढ़ती हैं। संतराम यादव ने कहा कि समाज को बालिका शिक्षा के मामले में कालेज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा। नेमवि के उप प्राचार्य डा. ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा कि छात्राओं को शिक्षा के साथ व्यवहारिक ज्ञान भी लेना चाहिए। राजपाल सिंह फौजी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक बालेंदु भूषण सिंह ने विजेताओं को मेडल व प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद व नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान किया है। वर्तमान में देश के लोगों में नैतिकता की कमी देखी जा रही है, जिससे हम पीछे होते जा रहे हैं। उन्होंने मनोबल ऊंचा कर आगे बढ़ने का आह्वान छात्राओं से किया।


कालेज अध्यक्ष डा. सूर्यनाथ यादव ने डा. ओमप्रकाश शास्त्री व जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम प्रकाश यादव को स्मृति चिह्न भेंट किया। कार्यक्रम में मंशाराम यादव,  प्राचार्य डा. सूफिया, सल्लन अली, नीलू यादव, अर्चना मिश्रा, भूपेंद्र  सिंह, श्रीप्रकाश खरे, वंदना याज्ञिक, जिज्ञासा प्रिया वर्मा, डा. नीराजना  चौबे, अलका यादव, अमित श्रीवास्तव, राघवेंद्र सिंह, सौरभ यादव, ओमप्रकाश,  कल्याण सिंह, मुन्नालाल, मुजफ्फर अली, रामसहाय, राकेश वर्मा, भागचंद्र,  विमला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed