फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Respiratory patients increase in winter, elderly ward becomes full

Lalitpur News: सर्दी में बढ़े श्वांस रोगी, बुजुर्ग वार्ड हुआ फुल

Tue, 17 Dec 2024 11:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Respiratory patients increase in winter, elderly ward becomes full
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। गलन भरी सर्दी ने श्वांस रोगियों की समस्या बढ़ा दी है। मेडिकल कॉलेज के मेडिसन विभाग की ओपीडी में आ रहे 260 मरीजों में 40 फीसदी श्वांस रोगी हैं। इनमें प्रतिदिन चार से पांच मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है। बुजुर्ग वार्ड फुल चल रहा है। बीपी के अलावा खांसी, जुकाम व बुखार के मरीज भी आ रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि श्वांस व बीपी के मरीज सर्दी से बचाव करें।

मंगलवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री व अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम होते ही कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। सुबह आठ बजे तक गलन भरी सर्दी ने श्वांस रोगियों की समस्या बढ़ा दी है। मंगलवार को फिजिशियन विभाग की ओपीडी में 260 मरीज आए, इसमें 90 से 95 मरीज श्वांस संंबंधी समस्या के थे। तीन मरीजों को भर्ती किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि श्वांस रोगियों में वृद्धों की संख्या अधिक है। इन रोगियों के लिए गलन भरी सर्दी परेशान करने वाली है। बचाव नहीं करने पर समस्या बढ़ सकती है। बीपी के मरीजों की संख्या भी अधिक हो गई है। लगभग 80 मरीज प्रतिदिन बीपी के आ रहे हैं। फिजिशियन डॉ. नीलांजलि दुबे ने बताया कि श्वांस व बीपी के मरीज धूप अधिक लें।
विज्ञापन

---
इस तरह करें बचाव
- सर्दी में जल्दी न उठें।
- गर्म पानी से नहाएं।
- धूप में अधिक समय तक बैठें।
- ठंडी वस्तुओं का सेवन न करें।
- एलर्जी के मरीज सर्दी से बचाव करें।
- नियमित रूप से दवाइयों का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed