{"_id":"666773663366c5aa690ff694","slug":"residential-deeds-are-not-being-filed-and-rejected-people-are-worried-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-116000-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: आवासीय बैनामों के नहीं हो पा रहे दाखिल खारिज, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: आवासीय बैनामों के नहीं हो पा रहे दाखिल खारिज, लोग परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। आवासीय बैनामों के दाखिल खारिज नहीं हो पा रहे हैं। नई व्यवस्था के तहत क्रेता को अपने मोबाइल से ऑनलाइन आवेदन करना होता है, लेकिन जानकारी के अभाव में वह परेशान हैं। वहीं, साफ्टवेयर में प्रपत्र भी अपलोड होने में समस्या आ रही है।
राजस्व विभाग ने दाखिल खारिज के लिए ऑनलाइन प्रपत्र की सुविधा दी है, लेकिन जो सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है, उसमें सभी प्रपत्र डाउनलोड नहीं हो पा रहे हैं। इससे बैनामों के दाखिल खारिज नहीं हो रहे हैं। करीब छह माह से यह प्रक्रिया रुकी हुई है, इससे करीब एक हजार से 12 सौ दाखिल खारिज की पत्रावलियां लंबित हैं। हालांकि, कृषि बैनामों के दाखिल खारिज हो रहे हैं, क्योंकि वह सीधे रजिस्ट्रार के माध्यम से ऑनलाइन भेजे जा रहे हैं। जबकि, आवासीय प्लाटों में परेशानी हो रही है।
-- -- -- -- -- -- --
अपर जिलाधिकारी ने सभी तहसीलदारों के साथ वार्ता कर जब तक साफ्टवेयर की परेशानी दूर नहीं हो रही है, तब तक ऑफलाइन दाखिल खारिज के निर्देश दिए हैं। जल्द ही इस परेशानी से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
चंद्रभूषण प्रताप सिंह, उपजिलाधिकारी सदर।