फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Report on five in-laws in the case of son-in-law's murder

Lalitpur News: दामाद की हत्या के मामले में पांच ससुरालियों पर रिपोर्ट

Thu, 13 Apr 2023 12:23 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Thu, 13 Apr 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Report on five in-laws in the case of son-in-law's murder
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव झरकौन में मंगलवार को ससुराल आए दामाद का शव कुएं में मिलने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मृतक के पांच ससुरालीजनों के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जिला अशोकनगर के थाना मुंगावली अंतर्गत ग्राम दौलतपुर निवासी मृतक के मामा राजेश, देवेंद्र लोधी पुत्र रामदास ने कोतवाली ललितपुर में तहरीर देकर बताया कि उनके भाई रामकुमार लोधी की शादी दो साल पहले ललितपुर के ग्राम झरकौन में हुई थी। भाई रामकुमार भूमा की मशीन चलाने गया था। पांच दिन बाद 28 मार्च को उसके भाई राम कुमार के साले सोन और ससुर मगन सिंह ने गाली दी कि वह उसके गांव में मजदूरी करने आया है, इसलिए उनकी समाज में इज्जत कम हो रही है। इसके बाद दो साले और मामा उनके घर दौलतपुर पहुंचे। उस दिन घर पर कोई नहीं था, तो यह लोग बिना बताए रामकुमार की पत्नी मनीषा लोधी और जेवरात व दो लाख रुपये नकदी ले आए। तब उन्होंने कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन

बीते दस अप्रैल की शाम को उनका भाई राम कुमार के पास भूसे की टाल पर साले सोन सिंह, अभय सिंह व ससुर मगन लोधी, चचेरा साला महेंद्र पुत्र सिरमन लोधी, चाचा ससुर कल्यान तनय दुर्ग सिंह आए और बोले कि उसकी पत्नी मनीषा कहां है, तब उसने कहा कि उसे पता नहीं है। इस पर वह उसके भाई के साथ मारपीट करने लगे। तब उसके भाई ने किसी तरह उसे फोन लगाकर घटना बताई। परिजन घबराकर ग्राम झरकौन आ गए और राम कुमार की खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला। अगले दिन 11 अप्रैल को ग्राम झरकौन में एक कुएं में उसके भाई की चप्पल, पैन, डायरी पानी और खून के धब्बे दिखे, तब उसके भाई देवेंद्र ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर मौके पर पुलिस आ गई और कुएं से उसका शव बरामद किया गया। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मृतक के साले सोन सिंह अभय सिंह व ससुर मगन सिंह लोधी, चचेरा साला महेंद्र लोधी चाचा, चचेरे ससुर कल्यान पुत्र दुर्ग सिंह के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed