फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Report of attempt to kill BJP district president filed on driver

वाहन चालक पर भाजपा जिलाध्यक्ष को जान से मारने के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 14 Nov 2021 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Report of attempt to kill BJP district president filed on driver
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भाजपा कार्यालय के पास हाईवे पर तीन दिन पहले एक तेज रफ्तार कार ने भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन की स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे वह घायल हो गए थे। इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन चालक के खिलाफ जान से मारने के प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला रावरपुरा निवासी वीरेंद्र कुमार जैन ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते दस नवंबर को दोपहर एक बजे उनके भाई राजकुमार जैन अपने घर से भाजपा कार्यालय के स्कूटी को सीमित गति से चलाते हुए जा रहे थे और जैसे ही वह हाईवे मारुति शोरूम के सामने पहुुंचे, तभी सामने आती कार के मालिक अनुज शर्मा हैं और उनके चालक ने उसके भाई राजकुमार जैन को जान से मारने की नियत से गाड़ी में टक्कर मार दी जिससे वह छिटककर दूर गिर गए और उनके सिर व पूरे शरीर में गंभीर चोटें आईं। उक्त कार चालक ने उसके भाई के ऊपर चढ़ाकर कुचलने एवं जान से मारने का प्रयास किया है। उक्त घटना को मौके पर देवेंद्र सिंह राजपूत एवं आशीष हुंडैत ने देखा। कोतवाली पुलिस ने उक्त मामले में आरोपी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed