फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Report against four including two doctors, one staff nurse for the death of newborn due to negligence in delivery

प्रसव में लापरवाही से नवजात की मौत पर दो डॉक्टर, एक स्टाफ नर्स सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट

Thu, 24 Mar 2022 11:13 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
Report against four including two doctors, one staff nurse for the death of newborn due to negligence in delivery
ललितपुर। जिला महिला अस्पताल में प्रसव में लापरवाही से नवजात की मौत के आठ साल पुराने मामले में कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन दो महिला डॉक्टर, एक स्टाफ नर्स सहित चार लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल ने एसआई मनोज कुमार सिंह को मुकदमा की विवेचना सौंप दी गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला झांसीपुरा निवासी विमला पत्नी पूरनलाल अहिरवार ने न्यायालय को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वर्ष 2014 में उसकी पुत्रवधू रंजना पत्नी पंकज कुमार का इलाज जिला महिला अस्पताल की महिला सर्जन डॉ. गीतांजलि से चल रहा था। डॉ. गीतांजलि की सलाह पर चार दिसंबर 2014 को सुबह साढ़े छह बजे रंजना को प्रसव के लिए जिला महिला शिशु वार्ड में भर्ती करा दिया। डॉक्टर ने उसी दिन दोपहर में सामान्य प्रसव होने की सलाह दी। रात्रि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर आशू बजाज को बुलाने पर डॉ. गीतांजलि उपचार लिखकर सामान्य प्रसव रात में होने की बात कहकर चली गई।
विज्ञापन

फिर रात्रि साढ़े बारह बजे प्रसव कराया गया, लेकिन वहां कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं था। प्रसव के समय स्टाफ द्वारा काफी मशक्कत की गई, जिस पर बच्चा तो हो गया, लेकिन शिशु की मौत हो गई। यदि डॉक्टर द्वारा ऑपरेशन की सलाह दी होती तो बच्चा जीवित होता। उसे धोखे में रखा गया। वहीं दूसरी लापरवाही टीके लगाने में की गई, जिससे उसकी बहू के शरीर से काफी रक्त निकल गया। उसके बेटे द्वारा उसे खून दिया गया। फिर छह दिसंबर 2014 को मंडलायुक्त का कार्यक्रम होने के कारण शिकायत होने के भय से बहू को जबरन डिस्चार्ज कर दिया। उसने आरोप लगाया कि लापरवाही डॉ. गीतांजलि, डॉ.आशू बजाज एवं स्टाफ नर्स ज्योति थॉमस द्वारा नवजात शिशु को जीवित पैदा होने से रोकने एवं मृत्यु कारित करने के आशय से की गई। उसने इसकी शिकायत जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी को भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिस पर उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। अब कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आठ वर्ष बाद उक्त मामले में दोनों महिला डॉक्टरों, स्टाफ नर्स एवं एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed