फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Relief from gunny bag crisis: 90 bales received from Kotedars and Jhansi, procurement gains momentum

बारदाना संकट से राहत : कोटेदारों व झांसी से 90 गांठें मिलीं, खरीद को मिली रफ्तार

Sat, 18 Apr 2026 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Relief from gunny bag crisis: 90 bales received from Kotedars and Jhansi, procurement gains momentum
पीसीएफ व अन्य क्रय केंद्रों को उपलब्ध कराए गए बोरे, कमी वाले केंद्रों पर भेजा जा रहा बारदाना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद के गेहूं क्रय केंद्रों पर चल रहे बारदाना संकट से निपटने के लिए खाद्य विपणन विभाग ने जिला प्रशासन के सहयोग से इंतजाम तेज कर दिए हैं। कोटेदारों से 40 और झांसी से 50 गांठें मंगाई गई हैं, ताकि खरीद प्रभावित न हो।
जनपद में खाद्य विभाग के पास पहले से करीब 30 हजार बोरे उपलब्ध थे, जबकि पीसीएफ के पास लगभग 12 हजार बोरे ही थे। बारदाना की कमी को देखते हुए विभाग ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यालय को दो हजार गांठों की मांग भेजी थी। इसके तहत गोरखपुर मंडल से 100 गांठें मिलीं, जिनमें से 25 झांसी और 15 नैफेड को दे दी गईं।
विज्ञापन

इसके अलावा जरूरत के अनुसार कोटेदारों के माध्यम से पहले भी 80 गांठें (एक गांठ में 500 बोरे) जुटाई गई थीं। इस प्रकार कुल मिलाकर विभाग के पास करीब 1.56 लाख बोरे उपलब्ध रहे। हालांकि, खरीद में तेजी आने से एफसीआई और पीसीएफ के क्रय केंद्रों पर बारदाना फिर कम पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति को देखते हुए अब कोटेदारों से अतिरिक्त 40 गांठें (करीब 10 हजार बोरे) और ली गई हैं। वहीं झांसी से 50 गांठें (लगभग 25 हजार बोरे) भी मंगाई गई हैं, जो देर रात तक पहुंचने की संभावना है। इन्हें आवश्यकता वाले क्रय केंद्रों पर वितरित किया जाएगा, जिससे खरीद प्रक्रिया सुचारु बनी रहे।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी चामुंडा प्रसाद पांडेय ने बताया कि कोटेदारों से प्राप्त गांठें पीसीएफ को उपलब्ध करा दी गई हैं। झांसी से आई गांठों को भी रात तक नैफेड व अन्य क्रय केंद्रों पर भेजा जाएगा।
------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed