फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Relief for crops received; insurance payout awaited

Lalitpur News: फसल राहत मिली, बीमा राशि का इंतजार

Mon, 26 Oct 2026 12:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Relief for crops received; insurance payout awaited
खेत की फाइल फोटो
ललितपुर। जनपद में भारी बारिश के कारण खरीफ की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। शासन ने किसानों को आपदा फसल राहत के रूप में धनराशि प्रदान की है। हालांकि, खरीफ की फसलों का बीमा कराने वाले किसानों को अभी भी बीमा राशि का इंतजार है।
विज्ञापन


जिले में अक्तूबर के अंतिम सप्ताह और सितंबर के पहले सप्ताह में भारी बारिश हुई थी। इससे किसानों की फसलें बड़े पैमाने पर नष्ट हो गईं। जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने नुकसान का आकलन करने के लिए टीमें बनाई थीं। इन टीमों में राजस्व, कृषि और बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल थे। टीमों ने सर्वेक्षण रिपोर्ट जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को भेजी थी। शासन ने जिले के 1,88,839 किसानों के लिए 67 करोड़ 43 लाख 77 हजार 664 रुपये की धनराशि जारी की। अब तक 1,28,788 किसानों के खातों में 60,31,78,128 रुपये की आपदा राहत धनराशि अंतरित की जा चुकी है। अन्य किसानों को भी राहत राशि भेजी जा रही है।
विज्ञापन


बीमा राशि का इंतजार
खरीफ की फसलों का बीमा कराने वाले किसानों को अभी तक फसल बीमा की धनराशि नहीं मिल सकी है। किसानों को वर्तमान में रबी की फसलों की बोआई के लिए धन की सबसे अधिक आवश्यकता है। ऐसे में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बीमा कराने वाले किसानों को राहत राशि का इंतजार है। इसमें गैर ऋणी और ऋणी दोनों प्रकार के किसान शामिल हैं।।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
जिले में यह है बीमित किसान
जनपद में खरीफ की फसल के लिए कुल 1,09,699 किसान बीमित हैं। इनमें 3161 गैर ऋणी किसान हैं, जबकि 1,06,518 ऋणी किसान शामिल हैं। उपकृषि निदेशक अख्तर हुसैन ने बताया कि फसल बीमा के संबंध में निदेशालय पत्राचार किया गया है। खरीफ की फसलों के नुकसान पर फसल बीमा की राशि जल्द ही मिलने की उम्मीद है।
-------
फोटो-21
कैप्सन-सुनील शर्मा।
जनपद में इस बार खरीफ की फसलों में भारी नुकसान हुआ है। इसके लिए जो आपदा राहत राशि किसानों को दी गई है, वह भी काफी कम है और अब तक बीमित किसानों को बीमा भी नहीं मिला है, जबकि रबी की बोआई भी शुरू हो चुकी है।किसानों को जल्द ही उनकी बीमा राशि शासन जारी करें, ताकि समय से किसानों को इसका लाभ मिल सके।

-सुनील शर्मा, जिलाध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति।
--------
फोटो-22
कैप्सन-केहर सिंह बुंदेला।
भारी बारिश से नुकसान पर इस बार किसानों को फसलों में भारी नुकसान हुआ था। बीमा कराने वाले किसानों को अब तक उनकी बीमा की राशि नहीं मिल सकी है। इसके लिए किसान दिवस में फसल बीमा दिलाने के लिए मांग की गई थी, साथ ही जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी दिया गया। किसानों को फसल बीमा जल्द से जल्द दिलाया जाए, ताकि किसान रबी की फसल में इसका समय से उपयोग कर सकें। शासन से जो आपदा राहत राशि किसानों को जारी की गई, वह भी काफी कम जारी की गई है।
-केहर सिंह बुंदेला, प्रांत उपाध्यक्ष, भारतीय किसान संघ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed