फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Readings will be in action on negligence

Electricity Department

Mon, 29 Feb 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 29 Feb 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
Readings will be in action on negligence
ललितपुर। मार्च का महीना शुरू होने से पहले विद्युत विभाग के अधिकारियों ने जनपद में राजस्व वसूली की समीक्षा की। उन्होंने विद्युत अभियंताओं को शत-प्रतिशत राजस्व वसूली के लिए सूची तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही मीटर रीडरों को लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


विद्युत विभाग द्वारा विद्युत बकाएदारों से राजस्व वसूली के लिए अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है। रोजाना कनेक्शन काटने और विद्युत चोरी पर एफआईआर कराने की कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद भी बकाएदारों से शत-प्रतिशत राजस्व वसूली नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


इससे विद्युत विभाग पर करोड़ों रुपये का बकाया चल रहा है। रविवार को विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता एसके जैन और अधीक्षण अभियंता संदीप अग्रवाल ने जिले में आकर ब्लॉक बार के अंतर्गत ग्राम चुनगी में हो रहे राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह शहर में जिला परिषद स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने उपखंड अधिकारियों, अवर अभियंताओं और मीटर रीडरों के साथ बैठक की। उन्होंने विद्युत भार के अनुसार कनेक्शनों की सूची तैयार कर राजस्व वसूली तेज करने के निर्देश दिए।

साथ ही सभी उपखंड अधिकारियों को दिए गए लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत वसूली करने को कहा। उन्होंने कहा कि बड़े बकाएदारों के खिलाफ विद्युत कनेक्शन काटें और विद्युत चोरी पाए जाने की स्थिति में एफआईआर कराएं। उन्होंने मीटर रीडरों को शत-प्रतिशत विद्युत बिलिंग करने के निर्देश दिए।

साथ ही रीडिंग से बिल नहीं बनाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं, मीटर रीडरों के माध्यम से घर-घर जाकर उपभोक्ताओं को चिह्नित कर बड़े बकाएदारों से विद्युत बकाया जमा कराने को विद्युत अधिकारियों को निर्देश दिए।


इस मौके पर अधिशासी अभियंता प्रशांत सिंह, उपखंड अधिकारी प्रथम अखिलेश कुमार वर्मा, उपखंड अधिकारी द्वितीय प्रेमचंद, उपखंड अधिकारी तृतीय अरविंद गौतम, उपखंड अधिकारी चतुर्थ महेश विश्वकर्मा, अवर अभियंता पंकज मौर्य, जितेंद्र चौरसिया, बिलिंग कंपनी के मैनेजर अश्विनी  हिंगवासिया, सुपरवाइजर वसीम बेग, तालबेहट-महरौनी के सुपरवाइजर मून आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed