{"_id":"5ef23aea8ebc3e432f25a5c9","slug":"rain-relief-from-summer-water-in-road-lalitpur-news-jhs1697884114","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूमकर बरसे बदरा, गर्मी से राहत, सड़कों पर हुआ जल भराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूमकर बरसे बदरा, गर्मी से राहत, सड़कों पर हुआ जल भराव
विज्ञापन
पनारी नहर रोड पर गड्ढों में भरा पानी
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। मंगलवार की शाम शहर में झमाझम बरसात हुई। इस बरसात का आनंद लेने के लिए बच्चे घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने मानसून की पहली बारिश का जमकर आनंद उठाया। कई नागरिक भी भीगते हुए सड़क पर दिखाई दिए। हालांकि, कई स्थानों पर बरसात मुसीबत बन गई। कुछ सड़कों पर जलभराव और कीचड़ की समस्या उत्पन्न हो गई।
मंगलवार की सुबह छह बजे से ही बरसात का मौसम बन गया था। आसमान में काले बादल छा गए थे। इस दौरान कुछ मिनटों की बूंदा-बांदी हुई, लेकिन ज्यादा समय तक नहीं चल सकी। इसके बाद दिन भर आसमान में बादल बनते बिगड़ते रहे। शाम करीब चार बजे एक बार आसमान में काले बादल मंडराने लगे। देखते ही देखते बरसात होने लगी। झमाझम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई। बच्चों को भी तेज बारिश का इंतजार था। मंगलवार की बारिश ने उन्हें भरपूर नहाने का अवसर प्रदान किया। बाजारों में आए कई महिला-पुुरुषों ने भीगते हुए खरीदारी जारी रखी। कई लोग छाते व पन्नी से बचाव करते दिखे। उधर, चंडी मंदिर के पीछे, गांधीनगर व नई बस्ती में बारिश से नालियां उफना गई। इससे सड़कों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। इसके अलावा मोहल्ला नेहरू नगर, सिद्दनपुरा, पिसनारी, पुराना पनारी रोड पर कीचड़ हो गया।
जलभराव वाले स्थानों को चिह्नित कर लिया गया है। कुछ स्थानों पर जलभराव की समस्या का निराकरण किया गया है। नागरिकों को जलभराव से परेशान होने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
- रजनी साहू
अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद