{"_id":"64ac50f968500e4a64058304","slug":"railways-gave-18-crores-in-lalitpur-birari-doubling-scheme-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-665-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ललितपुर-बिरारी दोहरीकरण योजना में रेलवे ने दिए 18 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ललितपुर-बिरारी दोहरीकरण योजना में रेलवे ने दिए 18 करोड़
Tue, 11 Jul 2023 12:14 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Tue, 11 Jul 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
योजना के तहत छह गांवों की भूमि क्रय होनी थी, प्रशासन ने दो गांवों की जमीन रेलवे को सुपुर्द की
किसानों की भूमि का अधिग्रहण करने के लिए जिला प्रशासन ने मांगे थे 41 करोड़
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ललितपुर-बिरारी दोहरीकरण योजना के तहत रेलवे ने भूमि अधिग्रहण के लिए जिला प्रशासन को 18 करोड़ रुपये भेज दिए हैं। जिला प्रशासन ने इस योजना के अंतर्गत 28.457 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण करने के लिए 41 करोड़ रुपये की मांग की थी।
जनपद में ललितपुर से खजुराहो जाने वाली रेल लाइन के दोहरीकरण की कार्ययोजना तैयार की गई। प्रथम चरण में इस रेल लाइन पर ललितपुर से बिरारी स्टेशन तक दोहरीकरण का कार्य किया जाएगा। इस योजना के तहत रेलवे को 28.457 हेक्टेयर भूमि चाहिए थी। इसके लिए प्रशासन ने रेलवे से 41 करोड़ रुपये मांग की थी। रेलवे ने भूमि अधिग्रहण के लिए 18 करोड़ की धनराशि भेज दी है। इस योजना के तहत छह गांवों की भूमि क्रय करनी थी। प्रशासन ने दो गांवों जमीन अधिग्रहण कर रेलवे को सुपुर्द कर दी है।
पुराने सर्किल रेट से मिलेगा मुआवजा
जनवरी से जनपद में नये सर्किल रेट जारी हो गए हैं, लेकिन दोहरीकरण योजना का नोटिफिकेशन नये सर्किल रेट से पहले हो गया था। इसके चलते अब पुराने सर्किल रेट के आधार पर शहरी भाग में दुगना व ग्रामीण इलाकों में चार गुना मुआवजा वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
इन गांवों की जाएगी भूमि
ग्राम अर्जित भूमि (क्षेत्रफल हेक्टेयर में)
बिरारी 3.760
चंदेरा 1.396
रजवारा 1.517
सिवनी खुर्द 4.355
सिलगन 5.436
ललितपुर 11.989
रेलवे से 18 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। रजवारा व बिरारी के किसानों की भूमि रेलवे के सुपुर्द कर दी गई है। भूमि अधिग्रहण का तेजी से चल रहा है।
-मोहम्मद आवेश, भूू-अधिपत्य अधिकारी।