{"_id":"60f08e3b8ebc3e22246ae49f","slug":"railway-will-alert-for-destination-lalitpur-news-jhs19962921","type":"story","status":"publish","title_hn":"नींद में सोये यात्रियों को स्टेशन आने पर उठाने का जिम्मा अब रेलवे का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नींद में सोये यात्रियों को स्टेशन आने पर उठाने का जिम्मा अब रेलवे का
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। अगर आप ट्रेन में यात्रा करने के दौरान सो जाते हैं तो बेफिक्र रहें। रेलवे आपको नींद से जगाने का भी काम कर रहा है। वेकअप डेस्टिनेशन अलार्म सेवा का यात्री लाभ ले रहे हैं। ललितपुर व झांसी स्टेशन पर प्रतिदिन करीब दस बार चेन पुलिंग होती है। इस सेवा के चलते स्टेशन पर ट्रेनों में होने वाली चेन पुलिंग के मामलों मेें कमी आई है। साथ ही यात्री जुर्माने से भी बच रहे हैं। कोरोना के बाद से ट्रेनों में कई सुविधाओं से यात्री वंचित हैं। वर्तमान में ट्रेन में चलने वाले कोच अटेंडेंट की संख्या सीमित होने के कारण यात्री उनका लाभ नहीं ले पा रहे हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी यात्रियों को रात के समय होती है।
अकसर होता ये है कि अधिकांश यात्रियों का स्टेशन नींद में होने के कारण छूट जाता है, या फिर वे हड़बड़ाहट में उठकर जल्दी ट्रेन से उतरने की कोशिश करते हैं। ऐसा होने पर अकसर सामान ट्रेन में छूट जाता है। जल्दबाजी करने पर कभी-कभी चोट लगने का भी खतरा बना रहता है। कई बार देर रात या सुबह गंतव्य स्टेशन आने की वजह से यात्रियों की नींद नहीं खुल पाती और स्टेशन छूट जाता है, या फिर हड़बड़ी में उतरना पड़ता है। ऐसे में यात्री चेन पुलिंग करते हैं। यात्री की समस्याओं और ट्रेनों की चेन पुलिंग के मामलों को कम करने के लिए रेलवे की शुरू की गई वेकअप कॉल सेवा का यात्री फायदा उठा रहे हैं। इसके तहत यात्री रेलवे को यदि सूचित कर देंगे हैं कि अमुक स्टेशन पर उतरना है, तो रेलवे आधा घंटा पहले एक अलर्ट भेजकर सचेत कर देगा। इसके लिए रेलवे ने नया हेल्पलाइन नंबर 139 जारी किया है। इस पर फोन कर यात्री को अपना मोबाइल नंबर, गंतव्य स्टेशन का नाम और पीएनआर नंबर दर्ज कराना होगा। रेलवे ट्रेन की मौजूदा स्थिति का पता लगाकर वेकअप फोन कॉल यात्री के मोबाइल पर भेज देगा। नंबर दर्ज होने के बाद यात्री आराम से सीट पर सो जाएं। उनका स्टेशन आने से आधा घंटे पहले मोबाइल पर एक वेकअप कॉल आना शुरू हो जाएगा। इससे यात्री को पता चल जाएगा कि स्टेशन आने वाला है। यह सुविधा शुरू होने के बाद से यात्री इसका कोरोना काल में फायदा उठा रहे हैं। ललितपुर व झांसी स्टेशन रेलवे स्टेशन की बात करें तो यहां प्रतिदिन चेन पुलिंग की कम से कम दस मामले सामने आते हैं। अब यह सुविधा के चलते चेन पुलिंग की संख्या में इजाफा हुआ है। अब केवल दो से तीन बार ही रात के समय चेन पुलिंग हो रही है।
इन ट्रेन में सबसे ज्यादा चेन पुलिंग
सबसे ज्यादा चेन पुलिंग के मामले रात की ट्रेनों में होते हैं। इनमें ललितपुर से पुष्पक एक्सप्रेस, पंजाब मेल, साबरमती एक्सप्रेस, जबलपुर-नई दिल्ली, झेलम एक्सप्रेस और झांसी स्टेशन पर रात के समय एपी एक्सप्रेस, तमिलनाडु एक्सप्रेस, सदर्न एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस, बुंदेलखंड एक्सप्रेस आदि ट्रेनें हैं।
विज्ञापन
लंबे रुट के यात्रियों को मिल रहा फायदा
इस सेवा का अधिक लाभ ट्रेन से लंबी यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए ज्यादा मुफीद रहेगा। अकसर लोग लंबी यात्रा करते समय सोते हैं। ऐसे में लंबी यात्रा के चलते लोगों को समय का पता नहीं चल पाता और ट्रेन निकल जाती है।
यात्रियों के लिए रेलवे की तरफ से शुरू की गई यह बेहतरीन सेवा है। यह सेवा तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। यात्री इसका खूब फायदा उठा रहे हैं।
यदि आप रेलवे के वेकअप अलार्म सेवा का लाभ लेना चाहते हैं तो आप कस्टमर केयर नंबर 139 पर काल कर ले सकते हैं। इसके लिए आपको पीएनआर और अपना मोबाइल नंबर बताना होगा। ऐसा करने से आपका अलार्म कंफर्म हो जाएगा। भविष्य में इसी नंबर पर आपको ये सेवा मिलती रहेगी। मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी