फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   railway enginiyar ke ghar se lakho ki chori

रेलवे इंजीनियर के घर से लाखों की चोरी

Thu, 01 Apr 2021 01:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
railway enginiyar ke ghar se lakho ki chori
बैंक कालोनी में रेलवे इंजीनियर के घर चोरी के बाद टूटे आलमारी का लाकर। - फोटो : LALITPUR
रेलवे इंजीनियर के सूने मकान से लाखों की चोरी
विज्ञापन

ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चांदमारी स्थित बैंक कालोनी में रेलवे इंजीनियर के किराए के सूने घर से चोरों ने ताले तोड़कर लाखों रुपये के कीमती सोने के आभूषण चोरी कर लिए। तीन दिन बाद लौटे रेलवे इंजीनियर को चोरी की जानकारी हुई, जिस पर उसने कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी।

मोहल्ला सिविल लाइन स्थित बैंक कालोनी निवासी संतोष यादव पुत्र जगदीश यादव ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह रेलवे में संकेत एवं दूरभाष विभाग में जेई के पद पर कार्यरत हैं और बीते दो वर्ष से बैंक कालोनी स्थित चर्च वाली गली चांदमारी में एसके त्रिपाठी के मकान में किराए से रहते हैं। बीते 28 मार्च को होली का अवकाश होने के कारण वह आवश्यक कार्य से मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ गए हुए थे। इसके बाद तीस मार्च को रात्रि आठ बजे जब वह अपने निवास पर पहुंच्े तो वहां उसके उक्त मकान के मुख्य दरवाजे का सेंटर लॉक टूटा हुआ था एवं अंदर वाले कमरे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाने पर देखा कि पूरे कमरे व अलमारियों का सामान व कपड़े बिखरे पड़े हैं। देखने पर पाया कि अंदर वाले कमरे में रखी अलमारी से लॉक तोड़कर उसमें रखा कीमती सामान छह चूड़ी सोने की छह तोला, एक बड़ा सोने का हार पांच तोला, एक हार छोटा सोने का दस ग्राम एवं एक जोड़ी झुमकी सोने की 17 ग्राम चोरी हो गई हैं। पीड़ित रेलवे इंजीनियर ने पुलिस अधीक्षक से चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं इससे पूर्व भी बीते 28 मार्च को ही चांदमारी निवासी राजेश शर्मा एवं वसुंधरा कालोनी निवासी श्रीराम जमौरा वाले के यहां सूने घरों के ताले तोड़ुकर सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए थे, जबकि 25 हजार रुपये एवं डेढ़ लाख रुपये के चेक चोरी कर लिए थे। अभी इस चोरी का पता भी नहीं चल सका और अब रेलवे इंजीनियर के घर में भी चोरी हो गई, जिससे मोहल्लेवासियों में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed