{"_id":"5feb89418ebc3e3d51733f2e","slug":"purse-snacher-goon-arrested-taldehate-news-jhs184741539","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार महिला से पर्स छीनने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार महिला से पर्स छीनने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कैप्सन - पुलिस अभिरक्षा में आरोपी
- फोटो : TALDEHATE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट। लगभग एक सप्ताह पहले हजारिया महादेव मंदिर के सामने महिला से पर्स छीन कर भागने वाले दो आरोपियों में से एक आरोपी को तमंचा और एक हजार रुपये सहित पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस कामयाबी पर पुलिस अधीक्षक ने टीम को 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।
पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि 21 दिसंबर को थाना जखौरा के अंतर्गत ग्राम बांसी निवासी बृजेश कुमार कुशवाहा ने तालबेहट में बाइक सवार दो बदमाशों पर पत्नी का पर्स छीन ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके खुलासे के लिए एसओजी एवं सर्विलांस टीम को निर्देश दिए थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाश को दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम झांसी के थाना सदर बाजार अंतर्गत मथुरा नगर सिमरा निवासी रविंद्र राय बताया। तलाशी मेें उसकी जेब से एक तमंचा, कारतूस एवं लूट के एक हजार रुपये बरामद किए। आरोपी ने बताया कि घटना को उसने अपने साथी हसारी टपरियन कुआं निवासी धर्मेंद्र पुत्र लक्ष्मीनारायण अहिरवार के साथ अंजाम दिया था। पर्स से दो हजार रुपये एवं एक मोबाइल फोन मिला था, जिसमें से दोनों ने एक - एक हजार रुपये बांट लिए थे।
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोज वर्मा, एसओजी प्रभारी जितेंद्र सिंह चंदेल, सर्विलास प्रभारी गुलाम हुसैन, राजबाबू यादव, अब्दुल नईम, शत्रुंजय प्रताप, अरुण त्रिपाठी, अमित पाठक, देवेंद्र कुमार, रविंद्र प्रताप, जितेंद्र सिंह, सूरज सिंह, मनीष, सुनील आदि शामिल रहे।