{"_id":"6435a912df1cf0c8bc09a854","slug":"purchased-13-pamphlets-for-the-post-of-president-and-67-for-the-post-of-councilor-lalitpur-news-c-11-1-73470-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: अध्यक्ष के 13 और सभासद पद के 67 पर्चे खरीदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: अध्यक्ष के 13 और सभासद पद के 67 पर्चे खरीदे
विज्ञापन
ललितपुर/तालबेहट/महरौनी। नगर निकाय चुनाव को लेकर एक नगर पालिका और तीन नगर पंचायतों के अध्यक्ष और सभासद पद के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री मंगलवार को शुरू हो गई। पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए 13 और सभासद पद के लिए 67 नामांकन पत्र खरीदे गए। इस दौरान अफसरों ने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए निर्देश दिए।
मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन तहसील में प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। सदर तहसील में नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए एक और सभासद पद पर 39 नामांकन पत्र खरीदे गए। इस दौरान तहसीलदार श्यामनारायण त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उधर, नगर पंचायत तालबेहट में सभासद पद के लिए 19 नामांकन पत्र खरीदे गए। जिसमें वार्ड पांच से राजेश पुत्र लल्लूराम निवासी अंजनी नगर, पिंकी पत्नी सरमन वाल्मीकि निवासी अंजनी नगर, निकिता पत्नी विनोद कुमार, वार्ड छह से रितू झा पत्नी रविंद्र, वैशाली पुत्री आजाद सिंह, वार्ड चार से सौरभ श्रीवास पुत्र कन्हैया लाल, रवि श्रीवास पुत्र अरविंद कुमार, कल्पना पत्नी नरेश श्रीवास, वार्ड नौ से आरती पत्नी ललित अगरिया तथा वार्ड 10 से ममता पत्नी महेश नामदेव ने नामांकन पत्र खरीदा।
इस दौरान उपजिलाधिकारी संजय कुमार पांडेय, पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलदीप कुमार, तहसीलदार अभिमन्यु कुमार ने निरीक्षण कर अधीनस्थों को निर्देश दिए। वहीं महरौनी में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 12 और सभासद पद के लिए नौ नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। तहसीलदार रामस्वरूप शर्मा के अनुसार नामांकन पत्र विक्रय एवं जमा करने का समय 17 अप्रैल को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे निर्धारित है। नगर पंचायत महरौनी के अध्यक्ष पद के लिए रितुल मोदी, कांति राय,अनुराधा पटैरिया, निधि बड़ौनिया, नीलम बड़ौनिया, शीतल बड़ौनिया, वंदना राजा के नामाकंन पत्र खरीदे गए। वहीं पाली नगर पंचायत में एक भी नामांकन पत्र नहीं खरीदा गया।