{"_id":"642f2c8b548c7f9a16034c44","slug":"purchase-of-509-quintals-of-wheat-so-far-in-the-district-lalitpur-news-c-11-1-69948-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जिले में अब तक 509 क्विंटल गेहूं खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जिले में अब तक 509 क्विंटल गेहूं खरीद
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में संचालित 46 क्रय केंद्रों पर अब तक करीब 509 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इन केंद्रों पर सरकार द्वारा तय की गई दर 2,125 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीद की जा रही है। केंद्रों पर बुधवार को 184 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई थी। बृहस्पतिवार को 325 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई। इसमें कस्बा जाखलौन में सर्वाधिक 250 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। अभी तक कुल 509 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। विभागीय अधिकारियों ने आने वाले दिनों में क्रय केंद्रों पर और अधिक गेहूं की खरीद होने की उम्मीद जताई है। ये क्रय केंद्र तहसील ललितपुर, मड़ावरा, पाली, तालबेहट और महरौनी में हैं। इसमें पीसीएफ के 39, खाद्य विभाग की विपणन शाखा के पांच और भारतीय खाद्य निगम के 2 केंद्र हैं। यहां उपजिलाधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
दागी, पतले दाने के गेहूं की सरकारी रेट पर होगी खरीद
ओलावृष्टि व बेमौसम बारिश से दागी व पतला रहने वाला गेहूं भी खरीद केंद्र पर किसान बेच सकेंगे। डीएम ने खाद्य विपणन विभाग व गेहूं खरीद केंद्र प्रभारियों को निर्देश जारी किए है। उन्होंने बताया कि दागी व पतले दाने वाला गेहूं भी क्रय केंद्र पर सामान्य गेहूं के रेट पर ही खरीदा जाएगा।
गेहूं खरीद का लक्ष्य अभी जनपद के लिए नहीं आया है। इसके जल्द ही आने की उम्मीद है। जनपद में गेहूं की खरीद क्रय केंद्रों पर शुरू हो गई है।
राजेश त्रिपाठी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी