{"_id":"6877f0c7d10ec46f3c0ffda0","slug":"protested-against-gst-department-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-139166-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जीएसटी विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जीएसटी विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन
ललितपुर। राज्यकर विभाग के खिलाफ व्यापारियों ने विरोध-प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि कुछ माह से व्यापारियों का बैंक खाता सीज किया जा रहा है। उनके खातों से धन निकासी भी की जा रही है। कई मामलों में व्यापारी से स्कूटी एवं घर में रखे फर्नीचर आदि को भी वसूली के रूप में जब्त किया जा रहा है। छाेटी रकम जैसे 10,000 रुपये तक की वसूली के लिए व्यापारियों के वाहन जब्त कर समाज को अपमानित किया जा रहा है। हाल में झांसी के राज्य कर विभाग ने 5000 रुपये की वसूली में स्कूटी को जब्त किया था। एक दूसरे मामले में 10,000 रुपये की वसूली में पुराना सोफा सेट जब्त किया गया।
उन्होंने धारा 79 का दुरुपयोग रोकने के लिए उसका सरलीकरण करने की मांग की। ज्ञापन देते समय प्रदेश चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर, जिला अध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, जिला महामंत्री अनिल जैन, नगर अध्यक्ष महेश जैन मोनू, जिला संयुक्त महामंत्री अभय जैन, प्रदेश मंत्री नवीन सिंघई, प्रदेश संगठन मंत्री अशोक अनोरा, युवा जिला अध्यक्ष सतीश जैन बंटी, युवा नगर अध्यक्ष मनोज सोनी, आलोक जैन मयूर आदि उपस्थित रहे।