फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   protest, sant ravidass, fir cancillation

संत रविदास का मंदिर बनाने व मुकदमा वापसी को लेकर किया प्रदर्शन

Mon, 27 Sep 2021 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
protest, sant ravidass, fir cancillation
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। थाना नाराहट क्षेत्र के ग्राम बरौदिया में कुछ माह पहले संत रविदास का चबूतरा तोड़ने के विवाद के मामले में मुकदमा वापस लेने और मंदिर बनाने की मांग को लेकर रविवार को भीम आर्मी ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इसी साल फरवरी माह में थाना नाराहट क्षेत्र के ग्राम बरौदिया में ग्राम पंचायत की जमीन पर संत रविदास के मंदिर के लिए कराए जा रहे चबूतरे के निर्माण के दौरान विवाद हो गया था। इस दौरान लोगों ने पथराव कर दिया था, जिस पर लोगों को खदेड़ने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा था। उस समय पुलिस ने इस मामले में बलवा करने, मारपीट एवं तोड़फोड़ करने के आरोप में लगभग एक सैकड़ा से अधिक लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर कुछ लोगों को चिह्नित करके गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था। उस मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

रविवार को भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी के बुंदेलखंड एवं जनपदीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में लोगों ने ग्राम बरौदिया में संत रविदास के चबूतरे को तोड़ने के विरोध में कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मुकदमा वापस लेने, संत रविदास मंदिर का निर्माण उसी स्थान पर कराने और उस समय महिलाओं के साथ मारपीट करने वाले दोषी अधिकारियों व पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब पांच घंटे से अधिक समय तक चले धरना प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर एसडीएम सदर, एएसपी गिरजेश कुमार, सीओ सिटी फूलचंद एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक, महिला थानाध्यक्ष समेत कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान एसडीएम सदर संतोष उपाध्याय ने उन्हें काफी देर तक समझाने का प्रयास किया और उनकी मांगों पर डीएम से वार्ता करके निर्णय लेने का आश्वासन दिया लेकिन वह लिखित आश्वासन पर डटे रहे। इसी दौरान शाम को करीब सवा चार बजे तेज बारिश शुुरू हो गई, लेकिन प्रदर्शनकारी भीगते हुए मैदान में नारेबाजी करते रहे। बाद में फिर से प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने और तीन दिन बाद इस संबंध में बैठक बुलाकर निर्णय की बात कही, जिस पर वह मान गए। इस दौरान बुंदेलखंड प्रभारी कौशल वाल्मीकि, आजाद समाज पार्टी के जनपद माधौगढ़ के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी सूरज सिंह कुशवाहा, भीम आर्मी के जिला प्रभारी विक्रम सिंह समेत अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed