फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Protest against privatization at Chief Engineer's office

Lalitpur News: निजीकरण के विरोध चीफ अभियंता कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Mon, 03 Mar 2025 12:24 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Mon, 03 Mar 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Protest against privatization at Chief Engineer's office
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के अंतर्गत अवर व प्रोन्नत अभियंताओं ने झांसी में चीफ अभियंता कार्यालय में प्रदर्शन किया। अभियंताओं ने कार्यालय प्रांगण में पहले दिन में ध्यानाकर्षण सभा की और शाम को पांच बजे के बाद राष्ट्र हित में निजीकरण रोकने के लिए रैली निकाली गई।
इंजीनियर राजकुमार ने कहा कि संगठन का मानना है कि विभाग में नई तकनीकों का अधिकतम प्रयोग करके कार्य दक्षता पारदर्शिता को बढ़ाया जाए। साथ ही हर स्तर पर कार्य की जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए। निजीकरण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। अन्य वक्ताओं ने कहा कि जिन आंकड़ों के आधार पर कॉर्पोरेशन पूर्वांचल व दक्षिणांचल डिस्कॉम का निजीकरण किया जा रहा है, उनकी विश्वसनीयता संदिग्ध है।
विज्ञापन

कहा कि जुलाई 2024 में कॉर्पोरेशन द्वारा सरकार को प्रस्तुत आंकड़ों में राजस्व वसूली से लेकर लाइन हानियां रोकने, बेहतर विद्युत आपूर्ति व बिलिंग आदि पैरामीटर में प्रगति की बात कही गई, लेकिन तीन चार माह में ही विपरीत आंकड़े प्रस्तुत कर विभाग को ऋण जाल में फंसे होने की बात कहा जाना सच्चाई से परे है। संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री से अपील की है कि वह प्रभावी हस्तक्षेप करते हुए निजीकरण के फैसले को आम जनमानस, विद्युत उपभोक्ता एवं विद्युत कर्मियों के हित में तत्काल निरस्त करने की मांग की। इस मौके पर क्षेत्रीय प्रचार सचिव त्रिलोकी मधेशिया, सहायक अभियंता दिनेश मौर्य, श्रवण कुमार, शिवकुमार कुशवाहा, नवीन कनौजिया,श्रतिक, रमेश चंद्र, रवि कुमार गुप्ता, विभव, चंद्रशेखर, मोहित कुमार, शैलेंद्र आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed