फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Proposals given for ring road, roads and small and big bridges

Lalitpur News: रिंग रोड, सड़कों और छोटे-बड़े पुलों के दिए प्रस्ताव

Mon, 28 Jul 2025 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Proposals given for ring road, roads and small and big bridges
ललितपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बुंदेलखंड के विकास को गति देने के लिए झांसी व चित्रकूट बांदा मंडल के विधायकों के साथ बैठक की। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा और महरौनी विधायक व राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने अपने क्षेत्र के विकास के लिए 80 प्रस्ताव दिए।
विज्ञापन

सदर विधायक ने सड़कों, पुलों, फ्लाईओवर, बाईपास, लिंक रोड, धार्मिक स्थलों के विकास से जुड़े प्रस्ताव दिए। उन्होंने शहर में नया बाईपास, हवाई अड्डे से प्रभावित ललितपुर-राजघाट मार्ग के परिवर्तित मार्ग का निर्माण, एनएच-44 से हवाई अड्डे के मुख्य प्रवेश द्वार तक फोरलेन मार्ग का निर्माण, ललितपुर-राजघाट मार्ग से हवाई अड्डे तक पहुंच मार्ग का निर्माण व ललितपुर में रिंग रोड के निर्माण का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ललितपुर-बानपुर-टीकमगढ़ मार्ग के मध्य पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास शहजाद नदी पर सेतु, देवगढ़ (दशावतार मंदिर के पास), मध्य प्रदेश के ग्राम बम्होरी तनका मार्ग पर बेतवा नदी पर सेतु निर्माण का प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने बताया कि नीलकंठेश्वर मंदिर मार्ग, कुम्हेड़ी में यात्री प्रतीक्षालय, सैदपुर से भैरोंघाट तक मार्ग का निर्माण, ग्राम बारचोन में सड़क निर्माण, कुम्हेड़ी मार्ग सहित करीब दो दर्जन सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed