{"_id":"5a38132f4f1c1b6e468bb611","slug":"problem-winter","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी से परेशान, खुद जुटा रहे अलाव का समान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी से परेशान, खुद जुटा रहे अलाव का समान
Lalitpur
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
Fire goods
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। शहर के विभिन्न स्थानों में तो दूर जिला मुख्यालय, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी नगर पालिका व जिला प्रशासन की ओर से यात्रियों के ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। हाड़ कंपाने वाली सर्दी से बचने के लिए यात्री खुद ही आग जलाने का जुगाड़ करते दिख रहे हैं।
जनपद में पिछले दो-तीन दिनों से सर्दी बढ़ गई है। पूरे दिन लोग गर्म कपड़ों में पैक दिखाई देने लगे हैं। दिसंबर महीने के दस दिन ही शेष रहे गए हैं और सर्दी अपनी चरम पर पहुंच गई है। सारे दिन चल रही शीत लहरों के साथ देर रात तक तापमान 10 डिग्री तक पहुंच जाता है। इस सर्दी से घरों के बाहर रहने वाले लोगों के बचाव के लिए नगर पालिका व जिला प्रशासन हर वर्ष सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की जो व्यवस्था की जाती है, वह अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। ऐसे में सबसे बेकार हालात रात के समय स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों की है और रात की भीषण सर्दी का सामना गस्त कर रहे पुलिसकर्मियों को भी करना पड़ रहा है। नगर पालिका की माने तो वर्तमान में उसके द्वारा शहर के चार सार्वजनिक स्थलों जिला अस्पताल परिसर, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और वीर सावरकर चौक पर अलाव की व्यवस्था की जा रही है, लेकिन वास्तविक स्थिति में ऐसा नहीं हो रहा है। रविवार की देर रात लगभग ढाई बजे यात्री रेलवे स्टेशन के बाहर परिसर में खुद ही आस-पास पड़े कूड़ा-करकट को एकत्रित करके उसे जलाकर अपनी सर्दी भगा रहे थे। यह नजारा स्टेशन के पास अनेकों स्थानों पर देखने को मिला जहां यात्रियों के समूह खुद के द्वारा जुगाड़ किए गए अलाव से सर्दी भगा रहे थे। बस स्टेंड पर भी देर रात कोई अलाव जलते हुए नहीं मिला। पिछले वर्षों तक दिसंबर माह की शुरुआत में ही नगर पालिका व जिला प्रशासन द्वारा शहर व ग्रामीण इलाकों में अलाव की व्यवस्था कराने की तैयारी कर लेती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो सका है। जिला मुख्यालय पर लगभग 20 सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की जाती है, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हो सका है।
इन जगहों पर अलाव जलाती है नगर पालिका
सरकारी आंकड़ों के अनुसार नगर पालिका स्थानीय लोगों व राहगीरों की सुविधा के लिए हर वर्ष लगभग 20 सार्वजनिक जगहों पर अलाव की व्यवस्था कराती है। इसमें सुपर मार्केट, सदर कोतवाली के सामने रैनबसेरा, श्रीतुवन मंदिर चौराहा, सिद्घि फार्मेसी के पास, श्रीवर्णी जैन चौराहा, कपिल गेस्ट हाउस, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, आजाद चौक, मवेशी बाजार, कैलगुंवा तिराहा, चौकाबाग, कटरा बाजार, इलाइट चौराहा, क्षेत्रपाल मंदिर के पास, कचहरी परिसर में कैंटीन व जिला बार सभागार कक्ष के पास और मुहल्ला अजीतापुरा समेत आदि स्थान शामिल हैं। इसी तरह तहसील प्रशासन द्वारा शहर में रेलवे स्टेशन, जिला चिकित्सालय और वीर सावरकर चौक पर अलाव की व्यवस्था की जाती है।
विज्ञापन
चालू है रेनबसेरा जलाया जा रहा अलाव
राहगीरों व बेघर लोगों को रात बिताने के लिए सदर कोतवाली के सामने बने रेनबसेरा को पहले ही चालू करा दिया गया है। वर्तमान में चार सर्वजनिक स्थानों जिला अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व वीर सावकर चौक पर अलाव की व्यवस्था की जा रही है, यदि पर्याप्त लकड़ियां नहीं पहुंच रही हैं तो इसकी जानकारी की जाएगी।
-विपिन कुमार
अवर अभियंता, नगर पालिका ललितपुर।