फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Priyanka Gandhi sent 17 lakhs to the families of farmers who died due to fertilizer

प्रियंका गांधी ने खाद की वजह से मरे किसानों के परिजनों को भेजे 17 लाख

Thu, 09 Dec 2021 08:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 08:36 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi sent 17 lakhs to the families of farmers who died due to fertilizer
ललितपुर। जिले में खाद को लेकर हुई किसानों की मौत के मामले में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने चार परिवारों को आर्थिक सहायता के रूप में 17 लाख रुपये मदद की है। बृहस्पतिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मृतक किसानों के परिवार को सहायता राशि के चेक सौंपे। इनमें तीन किसानों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये और खाद की लाइन में लगने से गश खाकर मरने वाले किसान भोगीपाल के परिजनों को तीन लाख का चेक और बेटी की शादी के लिए दो लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से उसके खाते में भेजे गए हैं।
विज्ञापन

जनपद में अक्तूबर माह में डीएपी की किल्लत के दौरान दो किसानों की लाइन में लगने के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हुई थी। इसके अलावा दो किसानों ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। अमर उजाला ने इन घटनाओं और किसानों की पीड़ा को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सहित कुछ अन्य राजनीतिक दलों के लोग पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे थे। नेताओं ने उन्हें ढांढस बधाते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया था। इनमें कांग्रेस महासचिव ने इन परिवारों को पहले खाद भिजवाई और नयागांव निवासी मृतक भोगीपाल की बेटी की पढ़ाई के लिए मोबाइल भेजा था।
विज्ञापन

इसी क्रम में बृहस्पतिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, प्रदेश उपाध्यक्ष व बुंदेलखंड प्रभारी जयवंत सिंह, पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण सिंह परिहार, प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा और जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत ने प्रियंका गांधी द्वारा भेजी गई आर्थिक सहायता राशि को मृतक किसानों के परिजनों को प्रेस क्लब में बुलाकर उन्हें चेक सौंपी। इनमें पाली निवासी मृतक किसान बबलू पाल की पत्नी बबीता पाल, ग्राम बनियाना निवासी मृतक किसान महेश चंदेल की पत्नी प्रभा चंदेल एवं ग्राम मैलवारा खुर्द निवासी मृतक सोनी अहिरवार के बेटे संदीप अहिरवार को चार-चार लाख रुपये का चेक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जाखलौन क्षेत्र के ग्राम नयागांव निवासी मृतक भोगी पाल की पत्नी को तीन लाख रुपये का चेक सौंपा और उसकी बेटी सविता पाल के खाते में शादी के खर्चे के लिए दो लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से भेजे गए। इस मौके पर नगर अध्यक्ष नवनीत किलेदार, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष नेहा शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कुशवाहा, हरीबाबू शर्मा, कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष संजीव चौरसिया, उपाध्यक्ष मोहन सिंह, राकेश रजक, प्रदीप रिछारिया, अजय तोमर, मोंटी शुक्ला, समद खान, विवेक मिश्रा, अशोक पंथ, धर्मेंद्र चंदेल, जितेंद्र वर्मा आदि उपस्थित रहे।

हमदर्द होने का दावा करने वाली सरकार ने केवल एक किसान के परिजनों को दिए दो लाख : प्रदीप जैन
ललितपुर। कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप आदित्य जैन ने कहा कि किसानों के प्रति हमदर्द का दावा करने वाली सरकार ने जिले में केवल भोगीलाल के परिजनों को दो लाख रुपये की सहायता राशि का चेक दिया जबकि तत्कालीन डीएम ने 10 लाख रुपये की सहायता का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही किसानों की सच्ची हितैषी है ये बात राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने साबित कर दी। उन्होंने मृतक भोगीपाल की बेटी की शादी के लिए भी आर्थिक मदद कर सरकार को आइना दिखा दिया है। कहा कि कांग्रेस सरकार ने बुंदेलखंड पैकेज से मंडियां बनाकर दीं, लेकिन सपा, बसपा और भाजपा की सरकार में आज उन मंडियों में भूसा, जानवर रखे गए, वहां शराब, जुआ खेला जा रहा है।

Priyanka Gandhi sent 17 lakhs to the families of farmers who died due to fertilizer

Priyanka Gandhi sent 17 lakhs to the families of farmers who died due to fertilizer

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed