{"_id":"65c922de7c7a1e312f0bd7f4","slug":"private-buses-will-soon-run-on-15-new-routes-will-get-rid-of-duggars-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-110204-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जल्द ही 15 नए रूटों पर दौड़ेंगी निजी बसें, डग्गामारों से मिलेगा छुटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जल्द ही 15 नए रूटों पर दौड़ेंगी निजी बसें, डग्गामारों से मिलेगा छुटकारा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के लिए शासन ने 15 रूट निर्धारित कर दिए हैं। इन मार्गों पर निजी बसों के संचालन के लिए परमिट का रास्ता खुल गया है। परमिट जारी होने के बाद बसें चलाई जाएंगी, इससे यातायात व्यवस्था सुगम हो जाएगी।
डेढ़ दर्जन से अधिक मार्गों पर बसों की सुविधा नहीं है, इससे लगभग एक सैकड़ा गांवों के लोगों को आवाजाही में समस्या हो रही है। लोग जान जोखिम में डालकर डग्गामार वाहनों से सफर करने को मजबूर हैं। वहीं, कुछ मार्गों पर दिन में एक ही बस चल रही है, इससे भूसे की तरह सवारियां भरी जा रही हैं। लेकिन, अब यातायात व्यवस्था सुधरने की उम्मीद जगी है। परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव एल वेंकटेश्वर लू ने बस सेवा से वंचित क्षेत्रों में 15 रूट निर्धारित किए हैं। अब इन मार्गों पर निजी बसों के संचालन के लिए विभाग में आवेदन करना होगा। आवेदकों को परमिट मिलने पर बस का संचालन किया जाएगा।
-- -- -- -- --
फैक्ट फाइल
कुल निजी बसें-130
अंतरराज्यीय रूट पर 65 बसें चल रहीं
-- -- -- -- - बस संचालन के लिए घोषित किए गए रूट
1- कारीटोरन- झांसी वाया ललितपुर, सौजना, महरौनी
2- गिरार- झांसी वाया ललितपुर, सौजना, कारीटोरन, महरौनी
3- मडा़वरा- झांसी वाया ललितपुर, उल्दना, कुम्हैड़ी, महरौनी
4- जगारा - झांसी वाया ललितपुर, सौजना, महरौनी
5- किसलवास- झांसी वाया ललितपुर, जखौरा
6- पारौन- झांसी वाया ललितपुर, पाचौनी, देवरान, बार
7- कुम्हैड़ी- झांसी वाया ललितपुर, सौजना, खिरिया, भारनजू
8- बालाबेहट- झांसी वाया ललितपुर, जाखलौन, पाली
9- भुचेरा- झांसी वाया ललितपुर, कैलगुवां, चंदावली, लड़वारी, पारौन
10- घूमटाघाट- झांसी वाया ललितपुर, तालबेहट, पूराकलां
11- सुकुवांढुकुवां- झांसी वाया ललितपुर, तालबेहट, बिरधा
12- देवगढ़- झांसी वाया, ललितपुर, जाखलौन
13- गाइयाघाट- झांसी वाया ललितपुर, खिरिया छतारा
14- नौहरकलां- झांसी वाया ललितपुर, डोंगराकलां, सीरोन, मनगुवां, बंगरिया
15- माताटीला- झांसी वाया तालबेहट ललितपुर