फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   prinka woll come today in lalitpur

खाद को लेकर ललितपुर में बढ़ रहा सियासी ताप, आज आ रहीं प्रिंयका गांधी

Fri, 29 Oct 2021 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
prinka woll come today in lalitpur
खाद को लेकर ललितपुर में बढ़ रहा सियासी ताप, आज आ रहीं प्रिंयका गांधी
विज्ञापन

ललितपुर। खाद पर सियासी कवायद के बीच शुक्रवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के जनपद में आने की भनक लगते ही अफसरों में खलबली मच गई। कार्यक्रम की टोह लेने के लिए अधिकारी कांग्रेस पदाधिकारियों से संपर्क में जुट गए हैं। प्रियंका गांधी शुक्रवार को सुबह आकर मृतक किसान के परिजनों के घर पहुंचकर पीड़ित परिवार का हाल जानेंगी।
जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को सुबह करीब सात से आठ बजे के मध्य ललितपुर आएंगी और वह किस किसान के घर पहले जाएंगी इसकी जानकारी नहीं है। हालांकि संभावना जताई जा रही है कि वह जाखलौन क्षेत्र के ग्राम नयागांव में मृतक किसान भोगी पाल के घर जाएंगी, जहां उसके परिजनों से मुलाकात करेंगी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि उनके साथ राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल, प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण परिहार भी आएंगे। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप आदित्य ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के ललितपुर आने के बारे में जानकारी लगी है, उन्होंने कहा कि अभी वह बांदा में है और यदि प्रियंका गांधी उन्हें आने को कहेंगी तो वह भी उनके साथ ललितपुर जाएंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम को पूरी तरह रखा जा रहा गोपनीय
कांग्रेस महासचिव के कार्यक्रम को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम जारी होने पर प्रशासन की ओर से अनुमति न मिलने की संभावना के कारण गोपनीयता बरती गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम बोले नहीं मिली सूचना
रात करीब नौ बजे एसडीएम डॉ संतोष उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस महासचिव के कार्यक्रम संबंधी कोई सूचना नहीं मिली है वह पार्टी के नेताओं से जानकारी करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed