{"_id":"5723b0564f1c1b522ba92dc1","slug":"principals-are-not-interested-in-grading","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेडिंग में दिलचस्पी नहीं ले रहे प्रधानाचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेडिंग में दिलचस्पी नहीं ले रहे प्रधानाचार्य
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
school , lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ी ग्रेडिंग कराने में कई प्रधानाचार्य दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं, जिससे सभी विद्यालयों की ग्रेडिंग पूरी नहीं हो सकी है। इस पर डीआईओएस ने नाराजगी जाहिर करते हुए वेब पोर्टल पर तत्काल ग्रेडिंग अपलोड करने के निर्देश प्रधानाचार्यो को दिए हैं।
शैक्षिक व्यवस्था में सुधार लाने के उद्देश्य से माध्यमिक विद्यालयों की त्रैमासिक ग्रेडिंग कराई जा रही है, जिसमें कई प्रधानाचार्य रुचि नहीं ले रहे हैं। इनमें राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर, बार, जखौरा, माताटीला, जीजीआईसी तालबेहट, राजकीय हाईस्कूल पठा, गौना कुसमाड़, कल्यानपुरा, सिमिरिया और सुनौरीखेरा शामिल हैं। इन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने जनवरी से मार्च तक की ग्रेडिंग नहीं कराई है। इसका खुलासा वेब पोर्टल के अवलोकन से हुआ है।
जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम प्रकाश यादव का कहना है कि सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यो को 29 अप्रैल तक ग्रेडिंग कर उसे वेब पोर्टल पर आनलाइन करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी कई प्रधानाचार्यो ने इसे पूरा नहीं किया है। उन्होंने विद्यालयों की ग्रेडिंग पूरी कर उसे आनलाइन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
ग्रेडिंग के नाम पर हो रही औपचारिकता
शासन की मंशा पर तमाम प्रधानाचार्य पलीता लगा रहे हैं। विद्यालयों की ग्रेडिंग के नाम पर कई प्रधानाचार्य औपचारिकता निभाते नजर आ रहे हैं। शायद यही वजह है कि ऐसे विद्यालयों में शैक्षिक सुधार नहीं दिख रहा है।