फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Primary school Kakoriya closed prematurely, salary stopped

Lalitpur News: प्राथमिक विद्यालय ककोरिया समय से पूर्व मिला बंद, रोका वेतन

Wed, 28 Feb 2024 02:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Primary school Kakoriya closed prematurely, salary stopped
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर-पाली। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा का स्तर व शिक्षकों की उपस्थिति जानने के लिए उपजिलाधिकारी पाली ने दस विद्यालयों का निरीक्षण किया। चार विद्यालयों में शिक्षक, शिक्षिकाएं, शिक्षामित्र अनुपस्थित रहे व अन्य गड़बड़ी मिली। एसडीएम ने सभी से स्पष्टीकरण तलब किया है।
तहसील पाली के उपजिलाधिकारी मनीष कुमार को शिकायत मिल रही थी कि परिषदीय विद्यालयों में अधिकतर शिक्षक मनमानी करते हुए सांयकालीन अवकाश से पूर्व ही दोपहर को हस्ताक्षर कर घर चले जाते हैं। इसके साथ अगले दिन के हस्ताक्षर भी पूर्व से बना देते हैं। एसडीएम ने ग्राम पिपरिया जागीर, डारा, बरेना, पुरा, दांवर, गिल्टौरा, सेमरा, ककोरिया, पठारी, बरौदिया में स्थित परिषदीय व कंपोजिट विद्यालयों का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय पुरा के निरीक्षण में शिक्षा मित्र सदा निरंजन, शशि राजे, रुचि राजे, लक्ष्मीनारायण अनुपस्थित पाए गए। इस पर शिक्षा मित्रों का मानदेय रोक दिया, जबकि अन्य शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन

वहीं, ककोरिया का कंपोजिट विद्यालय दोपहर 2.20 बजे बंद मिला। इसमें तैनात सहायक अध्यापिका अलका जैन, नृपेंद्रयादव, श्रीराम, अभिलाषा जैन, शिक्षामित्र रचना व मुकेश का वेतन व मानदेय रोककर स्पष्टीकरण मांगा। प्राथमिक विद्यालय बरौदिया के निरीक्षण में सहायक अध्यापिका संगीता, तृप्ति सिंह के हस्ताक्षर 3.10 बजे व शिक्षा मित्र उमा टोंटे ने तीन बजे के हस्ताक्षर अंकित कर समय से पूर्व ही हस्ताक्षर किए थे। प्राथमिक विद्यालय ककोरिया में दोपहर 2.20 बजे विद्यालय बंद मिला। विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक अभिषेक गुप्ता, अंकित तिवारी, सहायक अध्यापिका प्रीति ठाकुर का वेतन रोका गया। साथ में सभी से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed