फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   prerna gyanotsav

ज्ञान न तो बांटा और न ही चुराया जा सकता

Thu, 18 Mar 2021 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
prerna gyanotsav
जीआईसी सभागार में प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह में शामिल सदर विधायक व डीएम - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। विकासखंड जखौरा में प्रेरणा ज्ञानोत्सव में शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। विधायक ने कहा कि कोई कार्य ज्ञान से बड़ा नहीं है। ज्ञान को न बांटा जा सकता है और न कोई चुरा सकता है। हमें भी इसकी महत्ता को समझना होगा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सदर विधायक रामरतन कुशवाहा व जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार की उपस्थिति में मुख्यमंत्री का बेसिक शिक्षा पर उद्बोधन का वीडियो प्रदर्शित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण शिक्षक की गुणवत्ता एवं ऊर्जा में संवर्धन करते हैं। विधायक ने बताया कि सभी अध्यापकों को पूर्ण मनोयोग से कार्य करना है। बीएसए रामप्रवेश ने कहा कि स्कूल मैनेजमेंट कमेटी को सक्रिय बनाकर शिक्षा चौपाल के माध्यम से अभिभावकों को मिशन प्रेरणा लक्ष्य से परिचित कराना है।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय खुरा के बच्चों द्वारा टन टन टन घंटी बजी..., यूपीएस थनवारा के बच्चों ने देश भक्ति, कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय दुर्जनपुरा के बच्चों ने संदेशे आते हैं.... गीतों पर मनमोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी जमील अहमद, एडीओ पंचायत राजीव वर्मा ने एसआरजी शकुंतला कुशवाहा, दीपा सिंधी, लक्ष्मी निगम, एआरपी प्रफुल्ल कुमार जैन, राजेश वर्मा, सुरेंद्र कुमार, शैलेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे। जखौरा में पढ़ने वाले धर्मेंद्र वर्मा जो वर्तमान में पीएनबी के प्रबंधक हैं, उन्हें सम्मानित किया गया। देवेंद्र जैन विनोद निरंजन, अनंत तिवारी, विकास राजपूत, अखिलेश गोस्वामी, आदर्श रावत, सत्येंद्र जैन, सुनील कौशिक, सीमा गोस्वामी, प्रतीक्षा लोहिया, ऋचा अग्रवाल, आलोक स्वामी, प्रमोद नापित, ललित निरंजन, दिलीप सेन, अशोक श्रीवास आदि उपस्थित रहे। संचालन अभिलाषा चौधरी ने किया।
-----
शिक्षकों का सम्मान किया
बानपुर। संविलियन अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रेरणा ज्ञानोत्सव के मुख्य अतिथि एडी बेसिक जीएस राजपूत, बीईओ बार योगेंद्र नाथ वर्मा व वीडीओ आलोक कुमार ने दीप जलाया। सेवानिवृति शिक्षक रमाशंकर द्विवेदी, मनोहर लाल पुष्पकार, ओमप्रकाश पुष्पकार, डमरु लाल, सकुनदास रैकवार का सम्मान किया। महेश वर्मा, जय कुमार तिवारी, अरविंद गौतम ने योगदान दिया। संचालन प्रदीप सोनी ने किया। दिलीप सिंह, कमल सिंह, नारायण दास, नीरज कुशवाहा, शरद श्रीवास्तव, सुनील कुमार नामदेव, राकेश खरे, नीरज द्विवेदी, शिवप्रकाश राजौरिया, अब्दुल सईद आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
-----
परिषदीय विद्यालयों को विकसित करने की जरूरत
मड़ावरा। कंपोजिट विद्यालय बम्होरीकला में एसडीएम एसपी सिंह की अध्यक्षता एवं ब्लॉक प्रमुख चंद्रदीप रावत के मुख्य आतिथ्य में मिशन प्रेरणा ज्ञानोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयों को निजी स्कूलों की तर्ज पर विकसित करने की आवश्यकता है। शासन द्वारा संचालित मिशन प्रेरणा के लक्ष्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा कर लेने के लिए कहा। ब्लॉक प्रमुख चंद्रदीप रावत ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के भवनों का कायाकल्प कराया जा रहा है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
-----
ज्ञानोत्सव में शिक्षक सम्मानित
महरौनी। उच्च प्राथमिक विद्यालय पठा में प्रेरणा ज्ञानोत्सव संपन्न हुआ। विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों ने टीएलएम का स्टॉल लगाकर प्रदर्शन किया। एआरपी द्वारा मिशन प्रेरणा के विभिन्न घटकों पर प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि राज्यमंत्री के प्रतिनिधि चंद्रशेखर पंथ रहे और अध्यक्षता भाजपा नेता श्रीराम पटैरिया ने की। विशिष्ट अतिथि देवेंद्र सिंह, जिला समन्वयक पवन पांडे और खंड शिक्षाधिकारी राजकुमार पुरोहित रहे। संयोजक राजकुमार पुरोहित ने बताया कि जल्द ही विकासखंड महरौनी के शत- प्रतिशत विद्यालय कायाकल्प से परिपूर्ण होंगे। राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय सम्मान से पुरस्कृत शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कृष्ण मुरारी उपाध्याय एवं ह्दयेश गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

ज्ञानोत्सव कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती बालिकाएं

ज्ञानोत्सव कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती बालिकाएं- फोटो : LALITPUR

ज्ञानोत्सव कार्यक्रम में प्रेरक संदेश लिखी तख्ती हाथ से ऊपर उठाती बालिकाएं

ज्ञानोत्सव कार्यक्रम में प्रेरक संदेश लिखी तख्ती हाथ से ऊपर उठाती बालिकाएं- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed