{"_id":"691b7406657eff4efc037b4a","slug":"prerna-cafe-will-be-operated-in-the-market-of-every-town-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-146313-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: प्रत्येक कस्बे के बाजार में संचालित होंगे प्रेरणा कैफे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: प्रत्येक कस्बे के बाजार में संचालित होंगे प्रेरणा कैफे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं ग्रामीण स्तर के बाजारों में प्रेरणा कैफे का संचालन करेंगी। विभाग ने इसकी कार्ययोजना तैयार की है। समूह की महिलाओं को चयन कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके उनकी दुकानों का संचालन किया जाएगा।
स्वयं सहायता समूह की महिलाएं प्रेरणा कैंटीन के माध्यम से अपना परिवार चला रही हैं। कई महिलाओं ने इसमें उत्कृष्ट कार्य कर लखपति दीदी में शामिल हुई हैं। अब विभाग ने इन कैंटीन को अपग्रेड कर इन्हें प्रत्येक बाजार में पहुंचाने का निर्णय लिया है। प्रेरणा कैफे के नाम से दुकानों का संचालन तहसील मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय से लेकर अन्य ग्रामीण बाजारों में किया जाएगा। इन कैफे में चाय, कॉफी, समोसा के अलावा चायनीज व्यंजन भी ग्राहकों को परोसे जाएंगे। इसके लिए समूहों का चयन कर महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। डीसी एनआरएलएम रमेश यादव ने बताया कि कार्ययोजना तैयार कर ली है। महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस योजना से ग्रामीण बाजारों में प्रेरणा कैफे की अलग पहचान होगी।