{"_id":"68bb367509c46d520f08fe1e","slug":"preparations-to-deal-with-influenza-have-begun-mock-drill-will-be-conducted-today-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-142122-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: इन्फ्लूएंजा से निपटने की तैयारी शुरू, आज होगा मॉकड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: इन्फ्लूएंजा से निपटने की तैयारी शुरू, आज होगा मॉकड्रिल
विज्ञापन
ललितपुर। इन्फ्लूएंजा को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट है। बीमारी से निपटने की तैयारी शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया गया। शनिवार को होने वाले मॉकड्रिल के लिए अस्पताल की क्षमता, दवाइयों की उपलब्धता, मानव संसाधन समेत अन्य सुविधाओं की जांच की जानकारी दी गई।
चार से नौ सितंबर तक मॉकड्रिल है। मेडिकल कॉलेज, सीएचसी, पीएचसी व आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में इन्फ्लूएंजा के बढ़ने की स्थिति में नियंत्रण के लिए सर्विलांस गतिविधियों के सुदृढ़ीकरण की जांच की जाएगी। अस्पतालों की बेड क्षमता, आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन से जुड़े आइसोलेशन बेड, आईसीयू बेड, व वेंटिलेटर से जुड़े बेडों की संख्या जांची जाएगी। मानव संसाधन की उपलब्धता, नेबुलाइजर, ऑक्सीमीटर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन सिलिंडर, पीपीई किट आदि की जांच होगी। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में टेलीमेडिसिन सेवाओं की उपलब्धता की जांच होगी।
-- -
अधिकारी करेंगे मॉनीटरिंग : सभी चिकित्सा इकाइयों पर मॉनीटरिंग के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। मॉकड्रिल की रिपोर्टिंग आईएचआईपी पोर्टल पर ऑनलाइन की जाएगी। सीएमओ मॉकड्रिल कराकर जिला सर्विलांस इकाई के माध्यम से प्रत्येक चिकित्सा इकाई का डाटा केंद्र सरकार के टूल पर अपलोड कराएंगे।
विज्ञापन
-- -
इन्फ्लूएंजा से निपटने की तैयारी को लेकर मॉकड्रिल है। इसके लिए प्रशिक्षण दिया गया है। शनिवार को मॉकड्रिल किया जाएगा।-डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ