फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Preparations lying incomplete, there will be a fight again for water in summer

Lalitpur News: अधूरी पड़ी तैयारी, गर्मियों में पानी के लिए फिर मचेगी मारामारी

Mon, 27 Mar 2023 11:59 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Preparations lying incomplete, there will be a fight again for water in summer
ललितपुर। लोगों को पानी के संकट से निजात दिलाने के लिए सरकार की हर घर जल नल योजना का काम अब तक अधूरा पड़ा है। गर्मियों में पानी की किल्लत न हो इसके लिए भी जलसंस्थान ने अब तक कोई तैयारी नहीं की है। हालात यह है कि समस्या से जूझ रहे इलाकों में पानी पहुंचाने के लिए खरीदे गए 28 टैंकरों में 12 खराब पड़े हैं। ऐसे में इस बार फिर लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ेगा। नगर के विभिन्न इलाकों में पेयजल आपूर्ति गर्मियों में बाधित हो जाती है। इन क्षेत्रों में जलसंस्थान एक अप्रैल से टैंकर से पानी उपलब्ध कराता है। साथ ही हैंडपंपों की मरम्मत कराई जाती है। लेकिन इस बार ऐसी कोई तैयारी नहीं की गई है। हालात यह हैं कि विभाग के पास 28 टैंकर हैं। इनमें 12 टैंकर क्षतिग्रस्त पड़े हुए हैं। कईयों में टायर नहीं है, तो कुछ जर्जर हाल में हैं। कई तो केवल पत्थरों पर टिके हुए हैं। वहीं कई स्थानों पर हैंडपंप भी खराब पड़े हुए हैं।
विज्ञापन


फिल्टर प्लांट की नहीं हो सकी सफाई नझाई बाजार स्थित जलकल कार्यालय में स्थित दो वाटर फिल्टर प्लांट में एक प्लांट चल रहा है। अब गर्मियों का मौसम आ गया है। एक फिल्टर सूखा होने के बाद भी सफाई पूरी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

हैंडपंपों की मरम्मत कराई जा रही है। वर्तमान में 16 टैंकर ठीक हैं, जिनसे आपूर्ति कराई जाएगी। खराब टैंकरों की जल्द ही मरम्मत कराई जाएगी। - संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता, जलसंस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed