फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Preparation to set up bio energy plant in Kalyanpura Goshala

Lalitpur News: कल्यानपुरा गोशाला में बायो एनर्जी प्लांट लगाने की तैयारी

Sun, 24 Mar 2024 12:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Preparation to set up bio energy plant in Kalyanpura Goshala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। कल्यानपुरा गोशाला में गोबर बायोगैस व बायो एनर्जी प्लांट लगाने की तैयारी है। चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इस प्लांट की लागत करीब 37 लाख रुपये आएगी। यह जनपद का पहला प्लांट होगा, जिसके लिए धनराशि स्थानीय स्तर से उपलब्ध कराई जा रही है।
गोशाला में गोवर्धन बायोगैस प्लांट लगाने के लिए जिला पंचायत राज विभाग ने इसकी कार्ययोजना तैयार कर जिलाधिकारी के सामने प्रस्तुत किया था। जिलाधिकारी ने इन इस कार्ययोजना पर मुहर लगा दी है। इसके लिए धन भी जनपद स्तर से दिया जा रहा है। कल्यानपुरा में निर्मित गोशाला पीपीपी मॉडल पर तैयार की गई है। इसे एक समिति संचालित कर रही है। समिति के पास गोशाला संचालन का कोष भी है, जिसकी निगरानी जिला प्रशासन करता है।
विज्ञापन

इस गोशाला में गोवर्धन प्लांट के लिए जिला खनिज निधि से दस लाख रुपये, गोशाला समिति से नौ लाख रुपये, दस लाख रुपये ग्राम पंचायत से व आठ लाख रुपये अन्य जगह से मिलेगा। इसमें एक रसोई का निर्माण कराया जा रहा है, जहां गांवों में संचालित विद्यालयों का मिड डे मिल व आंगनबाड़ी केंद्रों पर बंटने वाला हॉट कुक्ड मील तैयार होगा। अभी तक जो ग्राम पंचायतें एलपीजी सिलेंडर में खर्च करती थी, वह धन बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed