फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Preparation to deal with water crisis in rural areas intensified

ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के संकट से निपटने की तैयारियां तेज

Thu, 27 Feb 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Preparation to deal with water crisis in rural areas intensified
ललितपुर। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल ने ग्रामीण पेयजल योजनाओं के संबंध में बैठक की। उन्होंने टैंकरों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में अधिशासी अभियंता जल संस्थान संजीव कुमार ने बताया कि 25 ग्रामीण पेयजल योजनाएं हैं, जिनके अंतर्गत 262 गांव शामिल हैं। ग्रामीण क्षेत्र के 156 ग्रामों में 29 टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय ने जलसंस्थान के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन ग्रामों में जलापूर्ति बाधित है, उन ग्रामों की सूची उपलब्ध कराए। पिछले साल इन ग्रामों में किस प्रकार जलापूर्ति की गई, यह भी बताएं। सभी खंड विकास अधिकारी प्रधानों की देखरेख के टैंकरों एवं 314 निजी टैंकरों की भौतिक स्थिति की जांच कर लें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर स्थित टैंकरों की जांच ग्राम पंचायत अधिकारियों द्वारा कराई जाए। टैंकर यदि मरम्मत योग्य है तो अभी से मरम्मत करा लें। अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देश दिए कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में रीबोर योग्य ट्यूबवेल पर व्यय का अनुमान लगाकर सूची उपलब्ध कराएं। ग्रामीण क्षेत्रों लगे हैंडपंपों की मरम्मत ग्राम सभा द्वारा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, जिला विकास अधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी, परियोजना प्रबंधक जल निगम प्रवीण कुट्टी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed